खरबूजे के बीजों से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए कैसे साफ करके खाएं ये सीड्स

How To Eat Muskmelon Seeds: खरबूजा ही नहीं बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. ऐसे में यहां जानिए खरबूजे के बीज किस तरह खाए जा सकते हैं और कैसे इन्हें खाने पर सेहत को इनके भरपूर फायदे मिलते हैं.

muskmelon seeds benefits
1 / 7
muskmelon seeds benefits

Muskmelon Seeds Benefits:आजकल लोग खरबूजे के बीजों को बाजार से खरीदकर खाते हैं जबकि घर पर ही इन बीजों को खाने के लिए बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है. खरबूजे के बीज (Kharbooje Ke Beej) सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. इन बीजों में 15 से 30 प्रतिशत प्रोटीन होता है, 30 से 39 प्रतिशत हेल्दी फैट्स होते हैं, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, पौटेशियम और जिंक के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. ऐसे में यहां जानिए खरबूजे के बीज खाने के क्या फायदे होते हैं और इन्हें किस तरह खाया जा सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है खरबूजे के बीजों को किस तरह खाया जा सकता है.

विज्ञापन

दिल की सेहत को फायदा

दिल की सेहत को फायदा 2 / 7

खरबूजे के बीज दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इन बीजों को खाने पर शरीर को मैग्नीशियम मिलता है जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है और हार्ट हेल्थ को अच्छा रखता है.

विज्ञापन

पाचन बेहतर होता है

पाचन बेहतर होता है 3 / 7

खरबूजे के बीज खाने से पाचन को भी इन बीजों का फायदा मिलता है. इन बीजों से पेट को गुड बैक्टीरिया मिलते हैं जिससे गट हेल्थ भी अच्छी रहती है.

इम्यूनिटी मजबूत बनती है

इम्यूनिटी मजबूत बनती है 4 / 7

खरबूजे के बीज खाने पर इम्यूनिटी मजबूत होमे में मदद मिलती है. इससे मौसमी बीमारियां बार-बार शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है.

विज्ञापन

स्किन अच्छी रहती है

स्किन अच्छी रहती है 5 / 7

खरबूज के बीज खाने पर स्किन की सेहत को भी इसके फायदे मिलते हैं. खरबूज विटामिन ई, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स से भरपूर होने के चलते स्किन को हाइड्रेशन देता है और इलास्टिसिटी बनाए रखता है.

वजन कम करने में असरदार

वजन कम करने में असरदार 6 / 7

फाइबर से भरपूर होने के चलते खरबूज के बीज खाने पर वजन कम होने में मदद मिलती है. खरबूज के बीज प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं. इन बीजों को स्नैक्स की तरह खाया जाए तो एक्सेस फूड इंटेक कम होता है.

विज्ञापन

कैसे खाएं खरबूजे के बीज

कैसे खाएं खरबूजे के बीज 7 / 7

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि खरबूजे के बीज खाने के लिए तैयार करने हैं तो सबसे पहले इन बीजों को पानी में 10 से 15 मिनट भिगोकर रखने के बाद धो लें. धोने के बाद बीजों को सुखा लें और सुखाने के बाद हल्का भूनकर खाएं. यह भी पढ़ें -  सब्जी में तेल ज्यादा हो तो क्या करें? कटोरी का यह नुस्खा एक्स्ट्रा ऑयल को कर देगा अलग, देखें आजमाकर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन