सब्जी में तेल ज्यादा हो तो क्या करें? कटोरी का यह नुस्खा एक्स्ट्रा ऑयल को कर देगा अलग, देखें आजमाकर
How To Remove Extra Oil From Gravy: खाना बनाते हुए अक्सर ही सब्जी में ज्यादा तेल पड़ जाता है. ऐसे में अगर सब्जी पका लेने के बाद इस एक्स्ट्रा तेल को निकालना चाहते हैं तो यहां जानिए सिंपल और असरदार किचन हैक.

Kitchen Hacks: सेहत अच्छी रखने के लिए आमतौर पर कोशिश की जाती है कि सब्जी में तेल कम ही डाला जाए. लेकिन, तेल कम होता है तो सब्जी में तड़का ठीक तरह से नहीं लग पाता और स्वाद से समझौता करना पड़ता है सो अलग. लेकिन, एक ऐसा हैक भी है जिससे ना सिर्फ आप ज्यादा तेल डालकर सब्जी पका सकेंगे बल्कि इस तेल को सब्जी पकने के बाद निकाल (Removing Excess Oil) भी सकेंगे. यहां जानिए इस असरदार हैक को एक कटोरी की मदद से कैसे आजमाया जा सकता है.
कटोरी से निकलेगा एक्स्ट्रा ऑयल
2 / 7सब्जी से तेल निकालने के लिए सब्जी पका लेने के बाद उसके कढ़ाही के बीच में जगह बनाएं और कटोरी रख लें. इसके बाद प्लेट से कढ़ाही को ढक दें. इससे कटोरी के बीच के हिस्से में एक्स्ट्रा तेल आ जाएगा.
कैसे काम करता है यह नुस्खा
3 / 7तेल निकालने के लिए कढ़ाही का इस्तेमाल करना बेस्ट है. जब सब्जी हटाकर बीच में कटोरी रखी जाती है और चारों तरफ सब्जी फैला दी जाती है तो सारा तेल इकट्ठा होकर कढ़ाही के बीच में आ जाता है. कटोरी के कारण तेल वापस सब्जी में नहीं मिलता है.
ग्रेवी से ऐसे हटेगा तेल
4 / 7ग्रेवी से तेल हटाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है. बर्फ को जब ग्रेवी के ऊपर फ्लोट करते हुए बर्फ पर रखा जाता है तो बर्फ पर एक्स्ट्रा तेल चिपकने लगता है.
ठंडी कल्छी भी आएगी काम
5 / 7ग्रेवी या तरी वाली सब्जी से तेल हटाने के लिए ठंडी कल्छी या किसी और ठंडे बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं. ठंडा बर्तन बर्फ की तरह ही काम करता है. इसे ग्रेवी की सतह पर लगाया जाए तो एक्स्ट्रा तेल उसमें लग जाता है.
पेपर टावल या ब्रेड
6 / 7पेपर टावल या ब्रेड से सूप, पास्ता या सब्जियों का एक्स्ट्रा तेल हटाया जा सकता है. इससे पूड़ी या भटूरे से भी एक्सेस ऑयल हट जाता है.
एक्स्ट्रा तेल निकालने पर क्या फायदा होता है
7 / 7सब्जी, करी या ग्रेवी से एक्स्ट्रा तेल निकालने पर कैलोरी इंटेक कम होता है. तेल कम करना दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है और इससे एसिडिटी या ब्लोटिंग जैसी दिक्कत भी नहीं होती है.