बच्चों को नमक कब से खिलाना चाहिए? पीडियाट्रिशियन ने बताया बेबी को सॉल्ट देने की सही उम्र क्या है

When To Start Salt For A Baby: बच्चे को 6 महीने बाद से ही सॉलिड्स खिलाने शुरू कर दिए जाते हैं लेकिन इस उम्र तक बच्चे को नमक नहीं दिया जाता है. ऐसे में डॉक्टर से जानिए बच्चे को नमक देने की सही उम्र क्या है.

Bache Ko Namak Kab Dena Chahiye
1 / 8
Bache Ko Namak Kab Dena Chahiye

Right Age For Salt: बच्चे को कम उम्र में ही नमक की आदत डाल दी जाए तो इससे असल में बच्चे की सेहत को नुकसान हो सकता है. लेकिन, ज्यादातर माता-पिता बच्चे का खाना शुरू करते हैं उसे नमक खिलाना शुरू कर देते हैं. इसी बारे में बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बच्चे को नमक (Namak) और चीनी खिलाने की सही उम्र क्या है. आइए डॉक्टर से ही जानें किस उम्र तक बच्चे को नहीं देने चाहिए नमक और चीनी वाले फूड्स.

विज्ञापन

किस उम्र तक बच्चे को नमक नहीं देना चाहिए

किस उम्र तक बच्चे को नमक नहीं देना चाहिए 2 / 8

डॉ. रवि मलिक का कहना है कि 1 साल से छोटे बच्चे को नमक नहीं देना चाहिए. अमेरिकन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, 1 साल से छोटे बच्चे को किसी भी खाने में नमक नहीं देना चाहिए.

विज्ञापन

नमक ना देने की क्या है वजह

नमक ना देने की क्या है वजह 3 / 8

एक साल से छोटे बच्चे की किडनी अपरिपक्व होती हैं यानी पूरी तरह मेच्योर नहीं होती हैं. ऐसे में एक साल से छोटे बच्चे को नमक दिया जाए तो उसकी किडनी सोडियम लोड को हैंडल नहीं कर पाती हैं.

जल्दी नमक देने से क्या हो सकता है

जल्दी नमक देने से क्या हो सकता है 4 / 8

डॉक्टर बताते हैं कि अगर बच्चे को 1 साल की उम्र से पहले नमक दे दिया जाए तो आगे चलकर इस तरह के बच्चों को हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने की संभावना ज्यादा होती है.

विज्ञापन

किस उम्र तक बच्चे को चीनी नहीं देनी चाहिए

किस उम्र तक बच्चे को चीनी नहीं देनी चाहिए 5 / 8

अमेरिकन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, 2 साल की उम्र तक बच्चे को चीनी नहीं देनी चाहिए. इस उम्र तक बच्चों को पूरी तरह चीनी के सेवन से बचाना चाहिए.

जल्दी चीनी देने से क्या होगा

जल्दी चीनी देने से क्या होगा 6 / 8

डॉक्टर का कहना है कि अगर 2 साल से छोटे बच्चे को चीनी दी जाए तो इससे बच्चों में मोटापा, डायबिटीज और कार्डियोवेस्कुलर डिजीज होने की संभावना ज्यादा होती है.

विज्ञापन

बच्चे को जूस देने से भी बचें

बच्चे को जूस देने से भी बचें 7 / 8

1 साल की उम्र से पहले बच्चे को जूस भी नहीं दिया जाता है क्योंकि इसमें भी शुगर होती है जो बच्चे के लिए सही नहीं है.

पड़ जाती है पैकेट वाले फूड्स की आदत

पड़ जाती है पैकेट वाले फूड्स की आदत 8 / 8

डॉक्टर का कहना है कि अगर बच्चे को कम उम्र से ही चीनी की आदत डाल दी जाए तो 3 साल की उम्र से ही बाहर के खाने के लिए उन्हें पैकेट वाले फूड्स की क्रेविंग्स होने लगती है. यह भी पढ़ें - बच्चे को कब्ज हो तो नाभि में डाल दीजिए इस तेल की 2 बूंदे, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने कहा मिल जाएगी राहत अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन