रक्षाबंधन पर चाहिए ग्लोइंग स्किन? दही, बेसन और इन चीजों से बनाएं फेस पैक, तारीफ करेंगे घर वाले

Face Pack For Glowing Skin Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के दिन हर लड़कियों कि ख्वाहिश होती है कि वह बहुत सुंदर दिखें और लोग उनकी तारीफ करें. लेकिन एक दिन के मेकअप के लिए पार्लर में पैसा खर्च करने के बजाय आप घर बैठे कुछ घरेलू फेस पैक से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

DIY face pack for glowing skin Raksha Bandhan

रक्षाबंधन के दिन कैसे स्किन को रखें ग्लोइंग? (Image: AI/Pexels)

28 अगस्त को रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा, जिसमें बहनें अपने भाइयों को राखी बांधेंगी. ये हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे मनाने के लिए हजारों किलोमीटर दूर रहने वाला भाई भी अपनी बहन के पास पहुंच जाता है. त्योहार में लड़कियों को सजना और सुंदर दिखना काफी पसंद होता है, इसके लिए अक्सर लड़कियां व महिलाएं पार्लर जाती हैं, लेकिन वहां ज्यादा पैसा खर्च किए बिना भी आप नेचुरल ग्लो हासिल कर सकती हैं, इसके लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत होगी. इस स्टोरी में बताए गए घरेलू फेस पैक की मदद से आप रक्षाबंधन वाले दिन इतनी खूबसूरत दिखेंगी कि घर वाले आपकी तारीफ करेंगे. आइए जानते हैं क्या करना होगा आपको?

विज्ञापन
विज्ञापन

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन रक्षाबंधन वाले दिन ग्लोइंग रहे और फ्रेश दिखें, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस जेल को लगाने से पहले माइल्ड क्लींजर से चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और फिर एलोवेरा जेल को हल्की हाथों से लगाएं. इसे लगाने से स्किन पर ठंडक महसूस होगी और नमी मिलने में मदद मिलेगी. इसे नियमित रूप से अपनाने से रक्षाबंधन वाले दिन चेहरा आपका साफ और ग्लोइंग नजर आ सकता है.

चेहरे पर दही का फेस पैक लगाएं

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए दही का फेस पैक की तरह इस्तेमाल करना काफी मददगार हो सकता है. दही को लगाने से स्किन नेचुरल मॉइस्चराइज रहती है, इतना ही नहीं, फेस पर टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है. इसे लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें और फिर हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर इस दही फेस पैक को लगाए.

विज्ञापन

बेसन का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बेसन का इस्तेमाल त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करेगा और साथ ही, चेहरे पर जमे गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन को भी हटाने में मदद करेगा, जिससे स्किन फ्रेश लगेगी. बेसन को इस्तेमाल में लाने के लिए आप एक कटोरी में थोड़ा बेसन डालें और उसमें 1-2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें. अब चेहरे को साफ से धोकर हल्के हाथों से चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं. नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको जल्दी असर देखने को मिल सकता है.

पानी और नींद भी जरूरी

फ्रेश और ग्लोइंग स्किन के लिए नियमित रूप से पानी पीना और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है. अगर आप पानी और नींद या किसी भी एक चीज की कमी से जूझ रहे हैं, तो आपकी स्किन रूखी और बेजान नजर आएगी. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप अपनी नींद और पानी का ध्यान रखें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ