एक रात का किराया ₹9 लाख! आलिया भट्ट के होटल रूम की लग्जरी देख आप भी कहेंगे WOW!
Cannes Luxury Hotel Hyatt: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट के लुक्स की चर्चा तो है ही, लेकिन उनका होटल रूम भी देखने लायक है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होटल मार्टिनेज के इस कमरे की कीमत 9 लाख रुपये तय की गई है.

Alia Bhatts Cannes Hotel Photoes:इन दिनों कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में है. मगर इस बार साथ ही उनका होटल रूम की भी चर्चा की जा रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. बताया जा रहा है कि आलिया जिस होटल में ठहरी हैं, वहां एक रात का किराया करीब ₹9 लाख तक है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आलिया भट्ट किस होटल में रूकी थीं और इसकी क्या खासियत है.
क्या है होटल का पूरा नाम
2 / 7इस होटल का पूरा नाम होटल मार्टिनेज ( Hôtel Martinez) है. यह 5 स्टार लग्जरी होटल है और इसका इंटीरियर क्लासिक फ्रेंच एलिगेंस और आर्ट डेको स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन है. इसे कमरे को सादगी और रॉयल्टी के साथ डिजाइन किया गया है.
आलिया का आर्ट डेको स्टाइल का शानदार रूम
3 / 7आलिया भट्ट का होटल रूम अपनी शाही लग्जरी और Art Deco डिजाइन किया गया है. होटल के कमरे से Bay of Cannes का शानदार 180-डिग्री व्यू आराम से दिखाई देता है. बालकनी, सफेद परदे, गोल्डन डिटेलिंग और क्लासिक इंटीरियर रूम को क्लासी बना रहा है. इसे भी पढ़ें-
मिनिमलिस्टिक और एलिगेंट बेड
4 / 7तस्वीरों में उनके बेडरूम का मेन अट्रैक्शन मिनिमलिस्टिक और एलिगेंट बेड आराम से देखा जा रहा है. बेड के हेडबोर्ड को दीवारों के रंग से मिलता-जुलता सफेद रखा गया है. बिस्तर पर बिछी प्रीमियम वाइट लिनेन और उस पर रखे हल्के हरे या मिंट शेड के कुशन डेकोर काफी अच्छे लग रहे हैं.
लाखों में है एक रात का किराया
5 / 7रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया जिस रूम में रूकी हैं. उसके एक रात का किराया करीब ₹8.66 लाख रूपये है. यह कीमत होटल की लक्जरी लुक और लोकेशन की वजह से है. हालांकि, कीमत रूम के हिसाब से बिल्कुल बदल सकती है. यह व्यू पर निर्भर करता है.
आखिर क्या होता है Art Deco डिजाइन?
6 / 7Art Deco एक बेहद लग्जरी और एलिगेंट इंटीरियर डिजाइन स्टाइल है. कहा जाता है कि इसकी शुरुआत 1920 से 30 के दशक में हुई थी. इस दौरान ज्योमेट्रिक पैटर्न, गोल्ड और मेटैलिक टच या रॉयल फर्नीचर का इस्तेमाल किया जाता है.
क्यों खास माना जाता है Hotel Martinez?
7 / 7Hotel Martinez सिर्फ एक होटल नहीं, बल्कि कान्स की पहचान माना जाता है. यहां हॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े सितारे अक्सर ठहरते हैं. इसलिए यह काफी चर्चा में रहता है. इसे भी पढ़ें- नोट- इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम की पोस्ट और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं. News24 इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है.