7 साल की उम्र तक बच्चों को जरूर सिखाएं ये 7 स्किल्स, आज से ही शुरू कर दीजिए ट्रेनिंग
Skills To Teach Children: बच्चों की छुट्टियां पड़ने लगी हैं. ऐसे में कुछ स्किल्स छोटे बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए. यहां ऐसी 7 स्किल्स का जिक्र किया जा रहा है जो 7 साल तक की उम्र के बच्चों को जरूर आनी चाहिए.

Parenting: बच्चों को छोटी उम्र से कुछ काम सिखाए जाएं तो वे बड़े होकर भी स्किलफुल बनते हैं. अब बच्चों की छुट्टियां पड़ने लगी हैं और यह एक अच्छा समय है बच्चों को वो काम सिखाने का जो उनके लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में तो मदद करेंगे ही, साथ ही पैरेंट्स को भी मदद मिलेगी. यहां ऐसी 7 स्किल्स का जिक्र किया जा रहा है जो 7 साल की उम्र तक बच्चे को जरूर सिखानी चाहिए.
खिलौने और किताब रखना
2 / 87 साल की उम्र तक बच्चे को अपने खिलौने और किताबें संभालने आ जाने चाहिए. बच्चे को अपना सामान खुद रखना आना चाहिए.
खुद कपड़े पहनना
3 / 8बच्चे को इस उम्र तक कपड़े पहनने आने चाहिए. उसे मम्मी या किसी और की जरूरत नहीं होनी चाहिए. खासकर बच्चे को अपने स्कूल के कपड़े पहनने आने चाहिए.
जूते पॉलिश करना
4 / 8बच्चे को अपने जूते खुद पॉलिश करने आने चाहिए. स्कूल के काले जूते किस तरह पॉलिश किए जाते हैं यह बच्चे को सिखाएं.
स्कूल बैग रखना
5 / 8बच्चे को अपना स्कूल बैग बनाना आना चाहिए. उसे पता होना चाहिए कि स्कूल के बैग में कौन सी चीजें रखनी जरूरी हैं और कौन सी नहीं.
खाने के बाद प्लेट रखना
6 / 8बच्चे को अपना खाना निकालना और अपने खाने की प्लेट खा लेने के बाद उसे रखना भी आना चाहिए.
अपने लिए कुछ बनाकर खाना
7 / 8बच्चे को गैस जलाए बिना ही कुछ खाने का बनाना आना चाहिए जिससे कि वह अकेला हो तो कुछ बनाकर खा सके. सिंपल सैंडविच, भेल पुरी और सलाद वगैरह बनाना सिखाएं.
पानी की बोतलें भरना
8 / 8बच्चे को पानी की बोतलें भरना और पानी की बोतलों को फ्रिज में लगाना आना चाहिए. ये छोटे-मोटे काम ही बच्चे के स्किल सेट को बढ़ाते हैं. यह भी पढ़ें - पैरेंट्स को कभी नहीं खरीदने चाहिए ये 6 बेबी प्रोडक्ट्स, डॉक्टर ने दी सलाह