जींस पहनते हैं, लेकिन क्या जिप पर लिखा YKK शब्द देखा है? नहीं जानते होंगे इसका मतलब
क्या आपने कभी अपनी जींस की जिप को ध्यान से देखा है? ज्यादातर जींस की जिप पर YKK लिखा होता है, जींस की इस छोटी सी डिटेल का असली मतलब जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

आज के समय में जींस लगभग हर किसी की पसंद बन चुकी है. बच्चे, युवा और बुजुर्ग तक इसे पहनते नजर आते हैं. लेकिन क्या आपने कभी अपनी जींस की जिप को ध्यान से देखा है? शायद नहीं. अगर गौर करेंगे तो उस पर YKK लिखा नजर आएगा. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके पीछे एक बड़ी जापानी कंपनी का राज छिपा है.
ज्यादातर जींस की जिप पर क्यों लिखा होता है YKK?
2 / 6दुनिया की कई बड़ी जींस ब्रांड्स की जिप पर YKK लिखा दिखाई देता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका कोई खास मतलब भी होता है. यह सिर्फ डिजाइन या स्टाइल का हिस्सा नहीं है.
YKK दरअसल एक कंपनी का नाम है
3 / 6YKK किसी कोड या फैशन ट्रेंड का नाम नहीं बल्कि जापान की एक मशहूर कंपनी का शॉर्ट फॉर्म है. इस कंपनी का पूरा नाम Yoshida Kogyo Kabushikikaisha है, जिसकी शुरुआत साल 1934 में हुई थी. ये भी पढ़ें- जींस की जिप पर क्यों होता है छोटा सा छेद? Chatgpt से पूछने पर मिला हैरान करने वाला जवाब
जिप बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी
4 / 6YKK को दुनिया की सबसे बड़ी जिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी माना जाता है. कई इंटरनेशनल ब्रांड्स अपनी जींस और दूसरे कपड़ों में इसी कंपनी की जिप का इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि अधिकतर जींस पर YKK लिखा दिखाई देता है.
हर छोटी चीज खुद बनाती है कंपनी
5 / 6YKK कंपनी सिर्फ जिप असेंबल नहीं करती, बल्कि जिप बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई हिस्से खुद तैयार करती है. यही कारण है कि इसकी जिप्स मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली मानी जाती हैं. ये भी पढ़ें- क्या गर्मियों में कार का टैंक फुल करवाने से लग सकती है आग? जानिए कितना सच है ये डर
अब समझ गए होंगे YKK का असली मतलब
6 / 6अगर अगली बार आपकी जींस की जिप पर YKK लिखा दिखे, तो समझ जाइए कि वह जापान की मशहूर Yoshida Kogyo Kabushikikaisha कंपनी द्वारा बनाई गई जिप है. रोज इस्तेमाल होने वाली इस छोटी चीज के पीछे भी एक बड़ा नाम छिपा हुआ है.