गर्मी से कैसे बचाता है प्याज? केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों दी साथ रखने की सलाह, जानिए इसके पीछे का लॉजिक

भीषण गर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोगों को अपने साथ प्याज रखने की सलाह दी है. जानिए क्या सच में प्याज लू से बचाता है और इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण बताए जाते हैं.

Why Carrying Onion May Protect You From Heatwave
1 / 8
Credit: News24

Advertisment

देश में बढ़ती गर्मी का खतरा

देश में बढ़ती गर्मी का खतरा2 / 8

भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और हीटवेव का खतरा गंभीर होता जा रहा है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि लू लगने के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

सिंधिया ने दी खास सलाह

सिंधिया ने दी खास सलाह3 / 8

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोगों को गर्मी से बचने के लिए अपने पास प्याज रखने की सलाह दी. उनका कहना है कि ये एक पुराना घरेलू उपाय है, जो शरीर को लू से बचाने में मदद कर सकता है.  

लू से कैसे बचाती है प्याज?

लू से कैसे बचाती है प्याज?4 / 8

भारत में लंबे समय से ये माना जाता रहा है कि जेब में प्याज रखने या इसका सेवन करने से लू का असर कम होता है. ग्रामीण इलाकों में आज भी इस नुस्खे को अपनाया जाता है.

विज्ञापन

क्या कहता है विज्ञान?

क्या कहता है विज्ञान?5 / 8

विशेषज्ञों के मुताबिक, प्याज में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर कंपाउंड्स शरीर की गर्मी को संतुलित करने में भूमिका निभा सकते हैं, हालांकि इसका सीधा वैज्ञानिक प्रमाण सीमित है.

खाने से ज्यादा फायदा

खाने से ज्यादा फायदा6 / 8

डॉक्टर्स का मानना है कि प्याज को कच्चा या सलाद के तौर पर खाने से शरीर को हाइड्रेशन और मिनरल्स मिलते हैं. ये शरीर की गर्मी को कम करने में मददगार हो सकता है.

विज्ञापन

लू से बचने के जरूरी उपाय

लू से बचने के जरूरी उपाय7 / 8

गर्मी से बचने के लिए सिर्फ प्याज पर निर्भर रहना काफी नहीं है. ज्यादा पानी पीना, धूप में निकलने से बचना, हल्के कपड़े पहनना और सिर को ढककर रखना बेहद जरूरी है.

क्या सच में काम करता है ये नुस्खा?

क्या सच में काम करता है ये नुस्खा?8 / 8

विशेषज्ञों का कहना है कि प्याज एक सहायक हो सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह से लू से बचाव का समाधान नहीं माना जा सकता. सही खानपान और सावधानी ही सबसे असरदार तरीका है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन