बोनफायर को हिंदी में क्या कहते हैं, 'अलाव' समझ रहे हैं तो गलत हैं आप; जवाब जान चौंक जाएंगे

सर्दी के मौसम में आप भी लड़की जरूर जलाकर बैठते होंगे. या फिर जब आप पहाड़ों पर घूमने जाते हैं तो वहां आपने लकड़ियां जलते हुए जरूर देखा होगा. जहां उसे लोग बोनफायर कहते हैं. वहीं, गांव के इलाकों में लकड़ी जलाने को अलाव कहते हैं.

bone fire
1 / 8

Advertisment

क्या होता है बोनफायर का हिंदी में मलतब?

क्या होता है बोनफायर का हिंदी में मलतब?2 / 8

क्या आपने कभी सोचा है कि बोनफायर का असली मतलब क्या होता है? क्योंकि बोन का मतलब तो हड्डी होता है तो फिर आग जलाने को हम बोलचाल की भाषा में बोनफायर क्यों कहते हैं?

विज्ञापन

मूल शब्द बोन फायर

मूल शब्द बोन फायर3 / 8

लकड़ी जलाने को बोनफायर (Bonfire) इसलिए कहते हैं क्योंकि यह शब्द मूल रूप से 'बोन फायर' (Bone Fire) से आया है. इसका मतलब हड्डियों की आग है.

यूरोप में हुई थी इसकी शुरुआत

यूरोप में हुई थी इसकी शुरुआत4 / 8

बता दें कि पुराने समय में यूरोप में त्योहारों में जानवरों की हड्डियां और कचरा जलाने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता था.

विज्ञापन

खुले में लकड़ी जलाना

खुले में लकड़ी जलाना5 / 8

बाद में इसे किसी भी बड़ी, सामुदायिक आग के लिए इसका इस्तेमाल किया जाने लगा, जिसमें लकड़ियां या पुआल जलाए जाते हैं, जैसे भारत में होलिका दहन या लोहड़ी.

क्या है हड्डियों की आग?

क्या है हड्डियों की आग?6 / 8

मध्यकालीन अंग्रेजी शब्द 'बोनफायर' (banefyre/bone fyre) से यह शब्द बना, जिसका सीधा मतलब है 'हड्डियों की आग'.

विज्ञापन

सेंट जोन उत्सव

सेंट जोन उत्सव7 / 8

सेंट जॉन के उत्सव (St. John's Eve) के दौरान, बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए लकड़ियों के साथ-साथ जानवरों की हड्डियां भी जलाई जाती थीं, जिससे नाम पड़ा बोनफायर.

कहने लगे बोनफायर

कहने लगे बोनफायर8 / 8

यह नाम ऐतिहासिक रूप से हड्डियों को जलाने से जुड़ा है, लेकिन अब खुले में जलाई जाने वाली बड़ी आग, चाहे उसमें हड्डियां हों या नहीं उसे बोनफायर कहा जाता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन