जमीन के नीचे छिपे खजाने के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या है इसके पीछे का कारण?

आपने कभी न कभी देखा या फिर किसी कहानी में जरूर सुना होगा कि सांप छिपे हुए खजाने की रखवाली करते हैं या फिर उसके आस-पास ही मंडराते रहते हैं. सांपों के खजाने के आस-पास रहने की कहानियां सदियों से भारतीय लोक कथाओं, फिल्मों में मौजूद रही हैं.

snakes (1)
1 / 7

Advertisment

जमीन के नीचे छिपे सोने चांदी के पास सांप क्यों पाए जाते हैं?

जमीन के नीचे छिपे सोने चांदी के पास सांप क्यों पाए जाते हैं?2 / 7

काफी लोग यह भी मानते हैं कि जब भी सोना या फिर कीमती सामान जमीन के नीचे दबाया जाता है तो सांप किसी न किसी तरीके से उनकी रक्षा करते हैं. हालांकि वन्य जीव विशेषज्ञ और जीव विज्ञानी कहते हैं कि सांपों और खजाने के बीच कोई जादू या फिर आध्यात्मिक संबंध नहीं है. तो चलिए आज हम जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की कहानी और वजह क्या है.

विज्ञापन

जमीन के नीच छिपाया जाता था खजाना

जमीन के नीच छिपाया जाता था खजाना3 / 7

पुराने जमाने में खजाने अक्सर जमीन के नीचे बने कमरों, खंडहर, किसी तरह के पुराने डिब्बे, पुरानी इमारत या फिर गुप्त सुरंग में छिपा दिए जाते थे. ये जगह आमतौर पर सालों साल तक बंद और बिल्कुल शांत रहती थी. इस वजह से वहां ठंडा, अंधेरा और सुरक्षित माहौल बन जाता था और यह सब सांपों को काफी पसंद होता है.

पुराने खंडहर में रहते हैं चूहे

पुराने खंडहर में रहते हैं चूहे4 / 7

पुराने खंडहर और जमीन के नीचे की जगह में अक्सर चूहे, छिपकली और कीड़े मकौड़े रहते थे. क्योंकि चूहे सांपों के भोजन का मुख्य स्त्रोत हैं इस वजह से वह शिकार की तलाश में स्वाभाविक रूप से ऐसी जगह की तरफ खिंचे चले आते हैं.

विज्ञापन

सापों का खून होता है ठंडा

सापों का खून होता है ठंडा5 / 7

सांप ठंडे खून वाले जानवर होते हैं. इसका मतलब है कि वह अपने शरीर के तापमान को अपने आप कंट्रोल नहीं कर सकते हैं. काफी ज्यादा गर्मी या फिर ठंड के मौसम में वह अपने शरीर का सही तापमान बनाए रखने के लिए जमीन के नीचे बनी सुरंग, बिल या फिर किसी कमरे में छिप जाते हैं.

सांप सोने, चांदी और दौलत के पास क्यों पाए जाते हैं?

सांप सोने, चांदी और दौलत के पास क्यों पाए जाते हैं?6 / 7

वैज्ञानिक साफ तौर पर रहते हैं कि सांप सोने, चांदी या फिर छिपी हुई दौलत की तरफ आकर्षित नहीं होते हैं. दबे हुए खजाने के पास उनकी मौजूदगी सिर्फ एक इत्तेफाक होती है और यह उनके रहने की जगह और भोजन की उपलब्धता से जुड़ी होती है.

विज्ञापन

क्या सांप हैं छिपी हुई दौलत के रक्षक?

क्या सांप हैं छिपी हुई दौलत के रक्षक?7 / 7

भारतीय पौराणिक कथाओं में सांप देवताओं या फिर नाग को अक्सर छिपी हुई दौलत का रक्षक बताया जाता है. समय के साथ कहानी, लोक कथा, फिल्म और उपन्यासों ने इस विश्वास को और भी मजबूत किया है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन