फ्लाइट में किन-किन चीजों को ले जाने पर पाबंदी? एयरपोर्ट पर ही छोड़ना पड़ेगा

हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय नियमों के कारण खाने-पीने की चीजों को लेकर सख्त दिशा-निर्देश लागू होते हैं. यात्रियों को यह ध्यान रखना जरूरी है वह बैग में क्या रख रहे हैं, नियमों के उल्लंघन पर सामान जब्त, जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

prohibited on flights, flights security rules, international rules, airport checking process, these product ban on flights
1 / 6

Advertisment

1. तेज महक वाले खाद्य पदार्थ

1. तेज महक वाले खाद्य पदार्थ2 / 6

तेज महक वाले खाद्य पदार्थ कच्चा प्याज, लहसुन, मछली और डूरियन फल फ्लाइट में ले जाने पर रोक हो सकती है क्योंकि हवाई जहाज का केबिन बंद और एयर-कंडीशंड होता है. इसलिए इसकी तेज गंध यात्रियों को परेशान कर सकती है.

विज्ञापन

2. तरल पदार्थ लाना प्रतिबंधित

2. तरल पदार्थ लाना प्रतिबंधित3 / 6

केबिन बैग में 100ml से ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ ले जाना प्रतिबंधित है जिनमें सूप, सिरप, जैम, शहद, चटनी, अचार और डिब्बाबंद जूस शामिल है. हालांकि बच्चों का दूध और डॉक्टर की दवाओं में कुछ छूट मिलती है, लेकिन जरूरी कागजात साथ रखना जरूरी है.

3. सूखा नारियल पूरी तरह बैन

3. सूखा नारियल पूरी तरह बैन4 / 6

सूखा नारियल फ्लाइट में ले जाना पूरी तरह बैन है. इसमें तेल की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आग लगने का खतरा रहता है इसलिए इसे सुरक्षा कारणों से चेक-इन और केबिन बैग दोनों में रखने की अनुमति नहीं होती है.

विज्ञापन

4. ताजे फल और सब्जियां

4. ताजे फल और सब्जियां5 / 6

विदेश यात्रा के दौरान ताजे फल, सब्जियां और बीज ले जाने पर सख्त रोक होती है. ये चीजें दूसरे देश में कीट या बीमारी फैला सकती हैं. अगर पकड़े गए तो जुर्माना लग सकता है या सामान जब्त किया जा सकता है.

5. मांस और डेयरी प्रॉडक्ट्स

5. मांस और डेयरी प्रॉडक्ट्स6 / 6

कई देशों में मांस और डेयरी उत्पाद ले जाने पर भी पाबंदी होती है. खासकर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में यह नियम सख्त हैं. इसलिए यात्रा से पहले एयरलाइन और उस देश के नियमों की जानकारी लेना जरूरी होता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन