क्या आप भी लैपटॉप को रात भर रखते हैं स्लीप मोड पर? ये जानने के बाद नहीं करेंगे ऐसी भूल
जब हम अपने ऑफिस का या फिर कोई पर्सनल काम अपने लैपटॉप पर कर रहे होते हैं और काम खत्म होने के बाद अक्सर हम लोग अपने लैपटॉप को पूरी तरह बंद करने के बजाय स्क्रीन बंद करके उसे 'स्लीप मोड' में छोड़ देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लैपटॉप को पूरी तरह से बंद ना करके उसे सिर्फ स्लीप मोड में डालना आपकी डिवाइस पर क्या असर डालता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि जब हम अपने लैपटॉप को लंबे समय तक स्लीप मोड में छोड़ देते हैं तो उसका लैपटॉप पर क्या असर पड़ता है.

लैपटॉप को स्लीप मोड में रखने पर क्या हो सकता है?
2 / 6दरअसल, स्लीप मोड की सुविधा लैपटॉप को तुरंत चालू करने के लिए तो अच्छी है, लेकिन इसे बहुत लंबे समय (जैसे कई दिनों तक) इसी मोड में रखना आपके डिवाइस के लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है.
स्लीप मोड के कारण बैटरी पर पड़ता है असर
3 / 6स्लीप मोड में लैपटॉप पूरी तरह बंद नहीं होता है, जिससे बैटरी धीरे-धीरे खत्म होती है और कुल उम्र पर इसका बहुत ज्यादा असर पड़ता है. ज्यादा लंबे समय तक लैपटॉप के स्लीप मोड में रहने के कारण आपकी डिवाइस खराब भी हो सकती है और बैटरी पर भी असर पड़ सकता है.
रैम में पुरानी फाइलों का कचरा जमा होता है
4 / 6इसके अलावा लंबे समय तक अगर आपका लैपटॉप स्लीप मोड में रहता है तो उसकी रैम में पुरानी फाइलों का कचरा जमा हो जाता है. इससे लैपटॉप की स्पीड बहुत होने लगती है या फिर कभी-कभी आपका लैपटॉप हैंग भी होने लगता है.
स्लीप मोड में लैपटॉप को बैग में रखने से क्या होगा?
5 / 6अगर आपका लैपटॉप स्लीप मोड में है और आपने उसे बैग में बंद करके रख दिया है तो वह गर्म हो सकता है. वेंटिलेशन न मिलने के कारण अंदरूनी पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है.
बिना सेव किया हुआ डेटा उड़ सकता है
6 / 6अगर स्लीप मोड के दौरान अचानक लैपटॉप की बैटरी खत्म हो जाए, तो आपका बिना सेव किया हुआ डेटा उड़ सकता है.
.png)