दुनिया के सबसे बड़े सांप का घर हुआ करता था भारत, जानें क्या है इसका नाम

आज से करोड़ों साल पहले दुनिया में बड़े-बड़े विशालकाय जानवर रहते थे. इंसानों के अस्तित्व से पहले डायनासोर का भी इस धरती पर राज हुआ करता था. उसी समय भारत में दुनिया का सबसे विशालकाय सांप भी घूमता था. ये दावा कुछ समय पहले ही वैज्ञानिकों ने एक खोज के बाद किया है.

vasuki snake in india
1 / 7

Advertisment

टाइटनोबोआ हुआ करता था दुनिया का सबसे बड़ा सांप

टाइटनोबोआ हुआ करता था दुनिया का सबसे बड़ा सांप2 / 7

हालांकि, धरती पर अब तक का सबसे बड़ा और विशालकाय सांप टाइटनोबोआ को माना जाता है, जो आज से करोड़ों साल पहले अफ्रीका और यूरोप में रेंगता रहता था. यह अब तक का सबसे बड़ा सांप था.

विज्ञापन

वैज्ञानिकों को मिला टाइटनोबोआ से भी बड़ा सांप?

वैज्ञानिकों को मिला टाइटनोबोआ से भी बड़ा सांप?3 / 7

मिली जानकारी के अनुसार, अब वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं को भारत की धरती पर टाइटोनोबोआ से भी बड़े और विशालकाय सांप के अस्तित्व का प्रमाण मिला है. अपनी विशालता में इसने धरती के सबसे विशालकाय सांप को भी पीछे छोड़ दिया है.

टाइटनोबोआ की लंबाई थी 50 फीट

टाइटनोबोआ की लंबाई थी 50 फीट 4 / 7

अनुमान के अनुसार, टाइटनोबोआ की लंबाई 50 फीट और चौड़ाई 3 फीट थी. यह सांप दुनिया के पहले उष्णकटिबंधीय वर्षावन के शिकारी थे, जो 65 मिलियन वर्ष पहले डायनासोर के विलुप्त होने के बाद अस्तित्व में थे. वहीं भारत में मिले सबसे बड़े प्रागैतिहासिक सांप के अवशेष ने टाइटनोबोआ को पछाड़ दिया है जिसे लंबे समय से अब तक का सबसे बड़ा सांप माना जाता था.

विज्ञापन

गुजरात में मिली विशालकाय सांप की हड्डी

गुजरात में मिली विशालकाय सांप की हड्डी5 / 7

बता दें कि भारत के गुजरात में एक विशालकाय सांप की रीढ़ की हड्डी का एक हिस्सा बरामद किया गया है. इसका नाम 'वासुकी इंडिकस' रखा गया है. कुल मिलाकर इसकी 27 हड्डियां मिलीं हैं. इनमें से ज्यादातर अच्छी तरह से संरक्षित हैं. ये हड्डियां अन्य सांपों के जीवाश्मों की तुलना में काफी बड़ी हैं. प्रत्येक हड्डी की लंबाई 1.48 से 2.47 इंच और चौड़ाई 2.46 से 4.39 इंच है. इससे पता चलता है कि जीवित अवस्था में इस सांप का शरीर मोटा और बेलनाकार था.

49.9 फीट थी सांप की लंबाई

49.9 फीट थी सांप की लंबाई6 / 7

वहीं, शोधकर्ताओं ने बताया कि सांप की लंबाई लगभग 49.9 फीट थी. ऊपरी अनुमान के अनुसार, यह अब तक खोजे गए सबसे बड़े सांप टाइटनोबोआ से भी बेहद लंबा है.

विज्ञापन

भारत था दुनिया के बड़े सांप का घर?

भारत था दुनिया के बड़े सांप का घर?7 / 7

वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत कभी दुनिया के सबसे बड़े सांप का घर था. वासुकी इंडिकस जैसे सांप भारत में यहां-वहां घूमते रहे होंगे, जो दुनिया के दूसरे हिस्से में अपने समकालीन टाइटनोबोआ से कहीं ज्यादा बड़े और भारी-भरकम विशालकाय जीव थे.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन