चारों ओर से आती हैं ट्रेनें, फिर भी कभी नहीं भिड़तीं! जानिए भारत की उस जादुई 'डायमंड क्रॉसिंग' के बारे में

भारत में हजारों ट्रेनें चलती हैं जो लोगों को उनकी मंजिलों तक पहुंचाती हैं. हर ट्रेन के लिए रूट तय करना भी आसान नहीं होता होगा. हर ट्रेन का अलग रूट होता है जहां से ट्रेनें चलती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक 'डायमंड क्रांसिंग' भी है. बता दें कि ये जंक्शन नागपुर में है. जिसे नागपुर डायमंड क्रॉसिंग (Nagpur Diamond Crossing) भी कहते हैं. नागपुर के इस जंक्शन पर चारों दिशाओं से ट्रेनें आती हैं, फिर भी आज तक इस रूट पर एक एक भी एक्सीडेंट नहीं हुआ है. आज हम इसके बारे में ही बात करेंगे और जानेंगे इसके रेलवे इंजीनियरिंग के अद्भुत चमत्कार के बारे में.

nagpur diamond crossing news
1 / 8

Advertisment

भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग का है कमाल

भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग का है कमाल2 / 8

यहां एक साथ चारों तरफ से ट्रेनें आती हैं. पटरियां एक-दूसरे को काटती हैं. यहां गलती की गुंजाइश 0% है. फिर भी, सालों से यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. आखिर कौन सी तकनीक है जो इस रूट पर लाखों यात्रियों की जान बचाती है?

विज्ञापन

Nagpur Diamond Crossing की क्या है खासियत?

Nagpur Diamond Crossing की क्या है खासियत?3 / 8

आपने दो तरफ से ट्रेन की पटरियों को कटते देखा होगा, डायमंड क्रॉसिंग इस मामले में बेहद अनोखा है. डायमंड क्रॉसिंग (Nagpur Diamond Crossing) जोकि नागपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित है, यह भारतीय रेलवे की यह खासियत है, जहां पर चारों दिशाओं से ट्रेनों का आना जाना होता है.

भारत में इकलौता रेलवे पॉइंट

भारत में इकलौता रेलवे पॉइंट4 / 8

यह भारत में अपनी तरह का एकमात्र रेलवे पॉइंट है, जहां चारों दिशाओं की ट्रेनें एक ही जगह से गुजरती हैं और फिर भी यहां रेलवे की व्यवस्था ऐसी है कि चारों दिशाओं से ट्रेन आने के बाद भी यहां कोई एक्सीडेंट नहीं होता है.

विज्ञापन

ऊपर से देखने में लगता है हीरे का आकार

ऊपर से देखने में लगता है हीरे का आकार5 / 8

भारत में डायमंड क्रॉसिंग नागपुर में है जो देश का एकमात्र ऐसा रेलवे जंक्शन है जहां उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम चारों दिशाओं से आने वाली रेल लाइनें एक दूसरे को काटती हैं. ऊपर से देखने पर पटरी हीरे के आकार जैसी दिखाई देती है और इसी खूबसूरत पैटर्न की वजह से इसे डायमंड क्रॉसिंग कहते हैं.

कैसे काम करती है डायमंड क्रॉसिंग

कैसे काम करती है डायमंड क्रॉसिंग6 / 8

डायमंड क्रॉसिंग रेलवे इंजीनियरिंग की बेमिसाल उपलब्धि है और यहां चारों दिशाओं से आने वाली रेल लाइनें एक-दूसरे को काटती हैं, और ट्रेनों की लगातार आवाजाही के बावजूद टक्कर का कोई खतरा नहीं होता है, यही बात इसे खास बनाती है.

विज्ञापन

कैसे होता है Nagpur Diamond Crossing पर यह सब?

कैसे होता है Nagpur Diamond Crossing पर यह सब?7 / 8

नागपुर डायमंड क्रॉसिंग भारतीय रेलवे की तकनीकी दक्षता और इंजीनियरिंग के अद्भुत संतुलन का प्रतीक है. रेलवे के इंटरलॉकिंग सिस्टम और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग टेक्नोलॉजी के साथ यहां के रेलवे स्टॉफ को इसका श्रेय जाता है जो बेहद सटीकता के साथ इस काम को अंजाम देता है.

डायमंड क्रॉसिंग भारत की प्रमुख रेलवे लाइनों को जोड़ता है

डायमंड क्रॉसिंग भारत की प्रमुख रेलवे लाइनों को जोड़ता है8 / 8

Nagpur Diamond Crossing भारत की प्रमुख रेलवे लाइनों को जोड़ता है, मुंबई-हावड़ा, दिल्ली-चेन्नई, काजीपेट-नागपुर और नागपुर-इटारसी आदि रूट पर तमाम ट्रेनें इस डायमंड पॉइंट से होकर निकलती हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन