ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिलने पर करते हैं जुगाड़ तो पड़ सकता है भारी, हो सकती है जेल; जानें क्या कहता है नियम

आपने अक्सर ट्रेन में ये बात नोटिस की होगी कि जब लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं और किसी कारण उनकी टिकट कंफर्म नहीं हो पाती है तो वो कहते हैं, 'कुछ नहीं होगा, ट्रेन में जाकर टीटीई से कोई ना कोई जुगाड़ कर लेंगे.' लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन में टीटीई से लगाए जाने वाला ये जुगाड़ कभी आपको जेल भी पहुंचा सकता है.

tte _
1 / 7

Advertisment

एक गलत फैसला और होगी जेल

एक गलत फैसला और होगी जेल2 / 7

अक्सर देखने को मिलता है कि जब ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं हो पाती है तो लोग टीटीई को पेनल्टी देकर सीट ले लेते हैं, जो बिल्कुल कानूनी तरीका है, लेकिन इसके उलट कई बार लोग टीटीई को कुछ पैसे देकर सीट का जुगाड़ करते हुए दिखाई देते हैं, जो गैरकानूनी तरीका है. क्या आपको पता है कि आपको कभी ये जुगाड़ भी जेल की सलाखों के पीछे भेज सकता है.

विज्ञापन

ट्रेन सीट का जुगाड़ डाल देगा मुश्किल में

ट्रेन सीट का जुगाड़ डाल देगा मुश्किल में3 / 7

अब कई लोग ये सोच रहे होंगे कि जब टीटीई ने खुद सीट दे दी है तो इसमें दिक्कत कहां है. लेकिन ऐसा नहीं है. आपको बता दें कि बिना रसीद के किया गया जुगाड़ आपको मुश्किल में डाल सकता है. इसका कारण ये है कि ट्रेन में सिर्फ टीटीई ही टिकट चेक नहीं करता है, बल्कि टीटीई के अलावा भी चेकिंग की जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो जुगाड़ की सीट आपको मुश्किल में डाल सकती है.

कैसे होती है चेकिंग और कौन करता है?

कैसे होती है चेकिंग और कौन करता है?4 / 7

दरअसल, आमतौर पर टिकट की चेकिंग दो जगह होती है. एक तो जब आप ट्रेन में यात्रा करते हैं तो टीटीई ट्रेन के अंदर यात्री की टिकट चेक करता है. इसके अलावा एक बार स्टेशन पर भी टिकट चेकिंग होती है, जब आप स्टेशन से बाहर निकलते हैं तो टीसी यात्री की टिकट चेक कर सकता है.

विज्ञापन

फ्लाइंग टीम भी चेक करती है टिकट

फ्लाइंग टीम भी चेक करती है टिकट5 / 7

लेकिन, कई बार ट्रेन यात्रा के दौरान फ्लाइंग टीम भी टिकट चेक कर सकती है. ये ट्रेन रूट में किसी भी स्टेशन से चढ़ जाते हैं और फिर यात्रियों की टिकट चेक करते हैं.

लग सकता है जुर्माना और हो सकती है जेल

लग सकता है जुर्माना और हो सकती है जेल6 / 7

ऐसे में अगर किसी ने टीटीई को बिना रसीद लिए पैसे दिए हैं और सीट का जुगाड़ किया है तो उन्हें मुश्किल हो सकती है. ऐसे में अगर आप अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा कर रहे हैं या फिर बिना टिकट के यात्रा कर रहे हैं तो आप पर कार्रवाई की जा सकती है. अगर ई-टिकट ली है और टिकट कंफर्म नहीं है तो आप बिना टिकट माने जाएंगे और उसके बाद फ्लाइंग टीम के सदस्य आप पर कार्रवाई कर सकते हैं. इस स्थिति में जुर्माना लगाया जाएगा और जुर्माना न देने पर जेल भी हो सकती है.

विज्ञापन

टिकन न होने पर क्या करें?

टिकन न होने पर क्या करें?7 / 7

अगर आपके पास ट्रेन की कंफर्म टिकट नहीं हैं तो आप जनरल की टिकट लेकर आरक्षित डिब्बे में जा सकते हैं. लेकिन, उसके बाद टीटीई से डिस्टेंस की रसीद कटवा लें और नियमों के अनुसार जो चार्ज बनता है, वो टीटीई को देकर रसीद ले लें. इस स्थिति में आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं. इसलिए कभी भी बिना रसीद के टीटीई को पैसे ना दें.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन