दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ये गलती पड़ेगी भारी, कटेगा 20000 रुपये का चालान
दिल्ली से देहरादून जाना अब बेहद आसान हो गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बनने से करीब 6 घंटे का सफर महज 2.5 घंटे का रह गया है। लेकिन इस सफर में छोटी सी गलती आपको हजारों रूपये का नुकसान करा सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं...

दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर प्रतिबंध:
2 / 5दिल्ली के गीता कॉलोनी और बागपत के बीच एलिवेटेड हिस्से पर बाइक, ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर चलाने की इजाजत नहीं है। यह एलिवेटेड गीता कॉलोनी से शुरू होता है, शास्त्री पार्क, न्यू उस्मानपुर, खजूरी चौक, लोनी बॉर्डर और मंडोला से गुज़रते हुए बागपत तक पहुंचता है। अब इस 26 किलोमीटर लंबे हिस्से पर सिर्फ़ तेज़ रफ़्तार वाले वाहनों को ही चलने की अनुमति होगी। प्रतिबंधित वाहनों (बाइक-स्कूटी) के प्रवेश करने पर ₹20,000 तक का भारी जुर्माना और वाहन को जब्त भी किया जा सकता है।
ओवरस्पीडिंग चालान:
3 / 5एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा से तेज गाड़ी चलाने पर 100 किमी/घंटा से ऊपर की गति पर स्वचालित कैमरे से चालान कट सकता है।
स्टंट/वीडियो बनाने पर:
4 / 5एक्सप्रेस-वे पर स्टंट करने या वीडियो/रील बनाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है, जिसके लिए चालान और मामला दर्ज किया जा सकता है।
नो-हॉंकिंग जोन:
5 / 5एक्सप्रेस-वे पर बेवजह हॉर्न बजाने पर भी चालान की कार्रवाई की जा सकती है।
.png)