आज भी आबाद हैं दुनिया के 5 सबसे पुराने शहर, इनमें एक भारत में भी; जानिए उसका नाम?

इतिहास में इंसानों ने अपने रहने के लिए कई शहरों को आबाद किया, जिनमें कई शहरों के नामों निशान मिट गए, तो कई आज भी आबाद है. हम आपको इस स्टोरी में 5 ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जो हजारों सालों से आज भी आबाद हैं.

Oldest Continuously Inhabited Cities In The World
1 / 6
दुनिया के 5 सबसे पुराने शहर कौन से हैं? (Image: AI)

न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के इतिहास में कई शहरों ने जन्म लिया, उनमें से बड़ी संख्या में शहर वक्त के साथ खत्म होते चले गए, लेकिन आज भी कई ऐसे शहर मौजूद है, जो हजारों सालों से जीवित है और लोग आज भी वहां रहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा ही एक शहर भारत में भी है, जहां बड़ी संख्या में लोग रोज जाते हैं और बड़ी आबादी यहां रहती है.  

विज्ञापन

एथेंस

एथेंस2 / 6

एथेंस न सिर्फ ग्रीस की राजधानी है, बल्कि ग्रीस का सबसे बड़ा और पुराना शहर है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शहर 11वीं और 7वीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व के बीच अस्तित्व में आया था और आज भी यहां लोग रहते हैं. यहां मौजूद खूबसूरत और ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए लोग आते हैं.

विज्ञापन

दमास्कस

दमास्कस3 / 6

दमास्कस सीरिया की राजधानी के साथ दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है. 11000 से ज्यादा साल पुराने इस शहर ने कई सभ्यताओं का उत्थान और पतन देखा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शहर को पहली बार सातवीं शताब्दी के आसपास बसाया गया था, जो आज भी आबाद है.

वाराणसी

वाराणसी4 / 6

भारत अपने इतिहास के लिए दुनियाभर में मशहूर है. लेकिन आप शायद जानते न हो, उत्तर प्रदेश का वाराणसी न सिर्फ धार्मिक कारणों से ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे पुराने शहरों में एक होने के लिए भी जाना जाता है. गंगा नदी के तट पर स्थित ये शहर 11वीं शताब्दी ईसा पूर्व में अस्तित्व में आया था और आज भी ये आबाद है.

विज्ञापन

बाइब्लोस

बाइब्लोस5 / 6

बेरूत के उत्तर में लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, बायब्लोस लेबनान के माउंट लेबनान गवर्नेट में सबसे पुराना शहर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जाता है कि इस शहर में पहली बार 8800 और 7000 ईसा पूर्व के बीच बसाया गया था और आज भी ये शहर आबाद है.

प्लोवदीव

प्लोवदीव6 / 6

बुल्गारिया दक्षिण-पूर्वी यूरोप के बाल्कन प्रायद्वीप में स्थित एक ऐतिहासिक देश है, जिसका सबसे पुराना और बड़ा शहर प्लोवदीव है. माना जाता है कि यह शहर 4000 ईसा पूर्व में बसा था और यहां के लोगों ने यूरोप को बदलते हुए काफी करीब से देखा है. यह शहर आज भी आबाद है और दूसरे देशों से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं. (Image:Pexels)  यह भी पढ़ें: गुजरात में है 900 मंदिरों वाला रहस्यमयी पर्वत! यहां सूरज डूबते ही सूनसान हो जाती है पूरी अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन