अमेरिका में टेलर कमाते हैं खूब पैसा, हर घंटे का लेते हैं 4000; जींस अलंटरेशन का भी है इतना चार्ज

अमेरिका या फिर किसी भी अन्य देश को लेकर अक्सर लोग ये बात कहते हैं कि वहां महंगाई बहुत ज्यादा है. रोजमर्रा का खर्च भारत के मुकाबले कई गुना ज्यादा होता है, लेकिन उसी अनुपात में वहां कमाई के मौके भी भारत की तुलना में ज्यादा और बड़े भी हैं.

us tailors
1 / 7
फोटो- AI

विज्ञापन

भारत में कम आंकने वाले प्रोफेशन अमेरिका में कराते हैं खूब कमाई

भारत में कम आंकने वाले प्रोफेशन अमेरिका में कराते हैं खूब कमाई2 / 7

अमेरिका में कुछ प्रोफेशन ऐसे भी हैं जिन्हें भारत में आम तौर पर लोग कम आंकते हैं, लेकिन वही काम अमेरिका में आपकी मोटी कमाई भी करवा सकता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें टेलरिंग प्रोफेशन की कमाई को लेकर खुलासा किया गया है. वीडियो देखकर कई भारतीय यूजर्स हैरान हैं कि सिलाई-कटाई जैसा काम भी विदेश में इतना ज्यादा फायदा कराता है.

विज्ञापन

अमेरिका में लगते हैं घंटे के हिसाब से पैसे

अमेरिका में लगते हैं घंटे के हिसाब से पैसे3 / 7

भारत में अगर किसी टेलर से शर्ट की आस्तीन छोटी करना हो या फिर कोई कुर्ती फिटिंग करानी हो तो कई बार 20 रुपये में भी हमारा काम हो जाता है. नया सूट या कुर्ता पायजामा सिलवाना हो तो आम तौर पर यहां 500 से 1000 रुपये के बीच नया कपड़ा सिल जाएगा.

भारत में सिलाई-कटिंग का काम कम कमाई वाला होता है

भारत में सिलाई-कटिंग का काम कम कमाई वाला होता है4 / 7

भारत के ग्राहकों को भी लगता है कि यह काफी सस्ता है और टेलर को भी इतनी ही मजदूरी मिलती है. यही वजह है कि भारत में टेलरिंग को अक्सर कम कमाई वाला काम माना जाता है, लेकिन अमेरिका में भारत से बिल्कुल उलटा है. अमेरिका में सिलाई कटिंग की स्किल जानने वाले लोग घंटे के हिसाब से मोटी फीस चार्ज करते हैं. यह भी पढ़ें- Queen of Fruits: फलों का राजा है ‘आम’ तो कौन है रानी? एक बार चखा तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

विज्ञापन

अमेरिका में 1 घंटे के लेते हैं 25 डॉलर

अमेरिका में 1 घंटे के लेते हैं 25 डॉलर5 / 7

वायरल हो रहे एक इंस्टाग्राम वीडियो में ये बताया गया है कि अगर किसी को सिलाई का काम आता है तो उसके लिए अमेरिका बेहतरीन जगह हो सकती है. इसकी एक वजह साफ है कि वहां काम की बहुत ज्यादा कीमत है. अमेरिका में टेलर को एक घंटे के काम के बदले 25 डॉलर तक मिल जाते हैं. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 2300 रुपये होती है. यानी जितना भारत में एक दिन की मजदूरी मानी जाती है, उतना वहां एक घंटे में कमाया जा सकता है.

अगल-अलग काम के रेट भी हैं हैरान करने वाले

अगल-अलग काम के रेट भी हैं हैरान करने वाले6 / 7

सिर्फ प्रति घंटे की कमाई ही नहीं, अलग-अलग काम के रेट भी चौंकाने वाले हैं. जींस की अल्ट्रेशन कराने पर ग्राहकों को 40 डॉलर तक चुकाने पड़ते हैं. यह रकम 3500 से 4000 रुपये के बीच होती है. अल्ट्रेशन कोई स्पेशल काम नहीं है, रेडीमेड कपड़े खरीदने वाले लोग फिटिंग के लिए अक्सर कराते ही हैं. अमेरिका में रेडीमेड कल्चर ज्यादा है, इसलिए अल्ट्रेशन की डिमांड लगातार बनी रहती है. ऐसे में टेलर के पास काम की कमी नहीं रहती और कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जाता है.

विज्ञापन

कमा सकते हैं खूब पैसा

कमा सकते हैं खूब पैसा7 / 7

अमेरिका में स्किल्ड टेलर की डिमांड है और रेट भी अच्छे मिलते हैं. मेहनत करने वाले लोग अपना बुटीक तक खोल सकते हैं. सही स्किल और मेहनत के दम पर अमेरिका में टेलरिंग से अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन