Queen of Fruits: फलों का राजा है 'आम' तो कौन है रानी? एक बार चखा तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है वैसे ही बाजारों में तरह-तरह के फलों का आना भी शुरू हो जाता है और बाजारों में सबसे ज्यादा महक होती है आम की. आम की खुशबू और रंगर हर किसी को अपनी ओर खींचती है. आम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होते हैं. कई लोग तो ये भी कहते हैं कि उन्हें गर्मियां सिर्फ इसलिए पसंद हैं क्योंकि सिर्फ गर्मी के मौसम में ही आम खाने को मिलते हैं.

fruits
1 / 7
फोटो- AI

विज्ञापन

फलों का राजा आम तो फलों की रानी कौन?

फलों का राजा आम तो फलों की रानी कौन? 2 / 7

आपने अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुना ही होगा कि 'फलों का राजा' आम है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा कि क्या 'फलों की रानी' भी होती है? जी हां, जैसे आम को फलों का राजा कहा जाता है ठीक वैसे ही एक और फल है जिसे फलों की रानी के नाम से भी जाना जाता है. तो चलिए आज हम जानेंगे कि आखिर वो फल कौन सा है जिसे 'फलों की रानी' कहा जाता है.

विज्ञापन

किस फल को कहते हैं फलों की रानी?

किस फल को कहते हैं फलों की रानी?3 / 7

आम तौर पर लोगों को फलों के राजा के बारे में तो पता है लेकिन बहुत से लोगों को आज भी फलों की रानी के बारे में नहीं पता होगा. दरअसल, जिस फल को दुनिया भर में 'क्वीन ऑफ फ्रूट्स' यानी 'फलों की रानी' कहा जाता है, उसका नाम है मैंगोस्टीन. यह एक विदेशी और बेहद खास फल माना जाता है, जिसने अपने अनोखे स्वाद और पोषण संबंधी गुणों के कारण अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है.

कैसा होता है ये फल?

कैसा होता है ये फल?4 / 7

मैंगोस्टीन दिखने में जितना आकर्षक और सुंदर होता है उससे कहीं ज्यादा खाने में भी स्वादिष्ट होता है. इसकी बाहरी परत गहरे बैंगनी रंग की होती है, जबकि अंदर का हिस्सा सफेद, मुलायम और रसीला होता है. पहली नजर में इसे देखकर शायद कोई इसकी खासियत का अंदाजा न लगा पाए, लेकिन एक बार इसका स्वाद चखने के बाद लोग इसे आसानी से नहीं भूलते हैं.

विज्ञापन

मैंगोस्टीन का स्वाद कैसा होता है?

मैंगोस्टीन का स्वाद कैसा होता है? 5 / 7

स्वाद की बात करें तो मैंगोस्टीन का फ्लेवर काफी अनोखा होता है. इसमें मिठास और हल्का खट्टापन एक साथ महसूस होता है, जो इसे अन्य फलों से अलग बनाता है. कई लोग इसके स्वाद की तुलना आड़ू, लीची, स्ट्रॉबेरी और अनानास जैसे फलों के मिश्रण से करते हैं. यही वजह है कि दुनिया के कई देशों में यह फल काफी लोकप्रिय है और प्रीमियम श्रेणी के फलों में शामिल किया जाता है.

मैंगोस्टीन फल के क्या हैं फायदे?

मैंगोस्टीन फल के क्या हैं फायदे?6 / 7

हालांकि मैंगोस्टीन केवल अपने स्वाद के कारण ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी इसे खास बनाते हैं. मैंगोस्टीन में कई महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. इसमें विटामिन C अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो Immune System को मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन E और विभिन्न प्रकार के B विटामिन भी पाए जाते हैं, जो शरीर के विभिन्न कार्यों के लिए जरूरी होते हैं.

विज्ञापन

पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर भी होता है शामिल

पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर भी होता है शामिल7 / 7

केवल विटामिन ही नहीं, यह फल कई आवश्यक खनिजों से भी भरपूर होता है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स मौजूद रहते हैं. पोटैशियम शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जबकि मैग्नीशियम और कॉपर कई जैविक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक माने जाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन