सांप काटने पर मुंह से जहर चूसना पड़ सकता है भारी! जानिए क्या करें और क्या नहीं

सांप काटने के बाद लोग अक्सर फिल्मों में दिखाए गए घरेलू उपाय अपनाने लगते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक जहर चूसना, घाव काटना या कसकर पट्टी बांधना जानलेवा साबित हो सकता है. जानिए सांप के डसने के बाद सही फर्स्ट एड और जरूरी सावधानियां.

Snake Bite Myths
1 / 6
Credit: AI

Advertisment

मुंह से जहर चूसना क्यों है गलत?

मुंह से जहर चूसना क्यों है गलत?2 / 6

डॉक्टर्स के मुताबिक, जहर चूसने से घाव में बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं, जिससे संक्रमण बढ़ सकता है. अगर जहर चूसने वाले व्यक्ति के मुंह में छोटा सा कट या छाला हो तो जहर उसके शरीर में भी जा सकता है. इसलिए ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

कसकर पट्टी बांधना भी हो सकता है खतरनाक

कसकर पट्टी बांधना भी हो सकता है खतरनाक3 / 6

कई लोग सांप काटने के बाद हाथ या पैर पर बहुत टाइट पट्टी बांध देते हैं ताकि जहर ना फैले. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे ब्लड फ्लो रुक सकता है और टिश्यू डैमेज या गैंग्रीन जैसी स्थिति बन सकती है. गंभीर मामलों में अंग काटना भी पड़ सकता है.  

सांप काटने पर सबसे पहले क्या करें?

सांप काटने पर सबसे पहले क्या करें?4 / 6

अगर किसी को सांप काट ले तो सबसे पहले उसे शांत रखें और ज्यादा हिलने-डुलने ना दें. काटे गए हिस्से को दिल के स्तर से नीचे रखें और तुरंत अस्पताल ले जाएं. जितनी जल्दी इलाज मिलेगा, खतरा उतना कम होगा.  

विज्ञापन

घाव पर कट लगाना या बर्फ रखना गलत

घाव पर कट लगाना या बर्फ रखना गलत5 / 6

कुछ लोग जहर निकालने के लिए घाव पर ब्लेड या चाकू से कट लगा देते हैं या बर्फ रखते हैं. मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे नुकसान बढ़ सकता है और टिश्यू खराब हो सकते हैं. ऐसे घरेलू उपायों से बचना जरूरी है.

WHO की सलाह क्या कहती है?

WHO की सलाह क्या कहती है?6 / 6

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के मुताबिक सांप काटने के बाद टाइट कपड़े, घड़ी और ज्वेलरी तुरंत हटा देनी चाहिए. घाव को हल्के साफ पानी से साफ करें और ढीली पट्टी लगाएं. मरीज को जल्द से जल्द मेडिकल मदद तक पहुंचाना सबसे जरूरी कदम है. (All Photos Credit: Freepik)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन