अलग-अलग होते हैं रेलवे लाइन और रेलवे ट्रैक, दोनों में ये हैं चौंकाने वाले अंतर

भारतीय ट्रेन यातायात का सबसे सुगम और सरल माध्यम है। देश की ज्यादातर जनसंख्या यात्रा के लिए भारतीय रेल का प्रयोग करती है। ऐसे में यह लोगों का पसंदीदा माध्यम है। ट्रेन से जुड़े कई फैक्ट के बारे में आप जानते होंगे। रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन जैसे शब्द भी आपने सुने ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों अलग हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

Railway lines and railway tracks
1 / 5

Advertisment

7500 किमी टैक

7500 किमी टैक2 / 5

चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 7,500 ट्रैक किलोमीटर से ज्यादा पर काम चल रहा है। वहीं 2026-27 के लिए 7,900 ट्रैक किलोमीटर के नवीनीकरण का लक्ष्य रखा गया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत पूर्वी और पश्चिमी गलियारे का करीब 96% काम पूरा हो चुका है। इससे यात्री और मालगाड़ियों के बीच भीड़ घटने में मदद मिली है।

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक

रेलवे ट्रैक3 / 5

  बिछाई गई पटरी की पूरी संरचना को रेलवे ट्रैक कहा जाता है। इसे स्थायी मार्ग भी कहते हैं। ट्रैक में ये चीजें शामिल होती हैं, दो समानांतर स्टील की पटरियां, स्लीपर, फास्टनिंग्स, बैलास्ट यानी पत्थर की परत, और सबसे नीचे फॉर्मेशन। ट्रैक ट्रेन का वजन सहता है और उसे बिना रुकावट चलने में मदद करता है। भारतीय रेलवे में ट्रैक लेंथ अक्सर रूट लेंथ से ज्यादा होती है। वजह ये है कि डबल या मल्टीपल ट्रैक वाली लाइनों में ट्रैक की कुल लंबाई दोगुनी या उससे भी ज्यादा हो जाती है।

रेलवे लाइन

रेलवे लाइन4 / 5

रेलवे लाइन के बारे में जानेंदो जगहों के बीच तय रूट या मार्ग को रेलवे लाइन कहते हैं। ये भौगोलिक दूरी और कनेक्टिविटी पर तय होती है। जैसे दिल्ली से कानपुर के बीच जो रेलवे लाइन है, वो एक तय रूट है। इसमें स्टेशन, सिग्नलिंग सिस्टम, ओवरब्रिज, अंडरपास और रूट की कुल लंबाई शामिल होती है। भारतीय रेलवे में रूट लेंथ को ही रेलवे लाइन कहा जाता है।

विज्ञापन

सबसे बड़ी रेलवे लाइन कौन सी है

सबसे बड़ी रेलवे लाइन कौन सी है5 / 5

भारत की सबसे बड़ी रेलवे लाइन कौन सी हैभारतीय रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। सबसे लंबी रेलवे लाइन यानी रूट की बात करें तो डिब्रूगढ़ (असम) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) वाली लाइन सबसे बड़ी है। इस रूट पर विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22503/22504) चलती है। ये भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली यात्री ट्रेन है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन