आज से 79 साल पहले भारत में कितना था पेट्रोल के दाम? कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आज जब पेट्रोल की कमीत ज्यादा है, तो जब भारत आजाद हुआ था और उसके कुछ सालों बाद देश में लोग कितने रुपये लीटर पेट्रोल खरीदते थे?

आज भारत के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है. इसको लेकर देशभर में काफी विवाद हो रहा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आजादी के वक्त और उसके कुछ सालों बाद पेट्रोल की कीमत कितनी हुआ करती थी? आइए जानते हैं.
1947 के आसपास इतना सस्ता था पेट्रोल
2 / 6मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की आजादी के समय यानी साल 1947 के आसपास पेट्रोल की कीमत बहुत कम हुआ करती थी. कहा जाता है कि, उस दौर में एक लीटर पेट्रोल करीब 25 से 30 पैसे के आसपास मिलता था. हालांकि कीमतों में जगह के हिसाब से थोड़ा अंतर जरूर देखने को मिलता था.
1950 के दशक में पेट्रोल कितना महंगा था
3 / 61950 के दशक में भी भारत में ईंधन की कीमतें काफी कम थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय पेट्रोल लगभग 30 से 40 पैसे प्रति लीटर तक बिकता था. कहां जाता है कि यह समय वो था, जब देश में ज्यादा लोगों के पास गाड़ियां नहीं हुआ करती थी.
1970 के दशक में भी पेट्रोल की कीमत
4 / 6अगर 50 साल पहले की बात करें तो 1970 के दशक में भी पेट्रोल आज के मुकाबले काफी सस्ता था. साल 1976 के आसपास दिल्ली में पेट्रोल की कीमत लगभग 1.50 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत करीब 1 रुपये से कम थी. इस समय भी सड़कों पर ज्यादा गाड़ियां नहीं उतरी थी, जिस कारण खपत कम थी और रेट भी कम हुआ करता था.
पहले के समय कैसे तय होती थी ईंधन की कीमत
5 / 6उस समय में भारत में ईंधन की कीमतें सरकार के Administered Pricing Mechanism (APM) के तहत तय होती थीं और इनमें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर आज की तरह लोगों पर नहीं पड़ता था.
आज पेट्रोल इतना महंगा होने के पीछे क्या कारण है
6 / 6मौजूदा समय में पेट्रोल-डीजल की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है. इनमें कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र का एक्साइज टैक्स, राज्यों का वैट, परिवहन खर्च और डीलर कमीशन शामिल हैं. इन सबको मिलाकर एक लीटर पेट्रोल की कीमत तय होती है, जो लोगों के लिए ज्यादा होता है. यह भी पढ़ें: भारत के ये 5 टूरिस्ट प्लेस बन रहे लोगों की पहली पसंद, अगस्त के महीने में बन जाते हैं जादुई दुनिया; अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.