सिर्फ AC ही नहीं, गर्मी में घर के ये सामान भी फटते हैं, रहें अलर्ट
गर्मी आते ही एसी फटने की कई घटनाएं आपने देखीं और सुनी होंगी। लेकिन आपने सोचा है कि क्या गर्मी में केवल AC ही फट सकता है। तो जवाब है जी नहीं। एसी के अलावा घर में कई इलेक्ट्रानिक आयटम है जो बेहद जरूरी होने के साथ ही एसी की तरह फट सकते हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

AC में आग की वजह
2 / 4AC में बेवजह आग नहीं लगती है। इसके पीछे अक्सर लोगों को लापरवाही होती है। शॉट सर्किट, रेगुलर मेंटेनेंस ना होने की वजह से AC में आग लगने की घटना होता है। कई बार यह हादसा इतना बड़ा हो जाता है कि लोगों की जान तक चली जाती है। इससे बचने के लिए एसी की वायरिंग को नियमित चेक करना चाहिए। क्लीनिंग पर रेगलुर ध्यान देना चाहिए।
रेफ्रिजरेटर में लगा कंप्रेसर
3 / 4एसी के अलावा रेफ्रिजरेटर में लगा कंप्रेसर भी फट सकता है। इससे भी बड़ा नुकसान पहुंचने की आशंका होती है। इससे बचने के लिए अगर कंप्रेसर में आवाज आ रही हो तो एक बार मैकेनिक को जरूर दिखा लें। जानकारों की मानें तो रेफ्रिजरेटर को ऐसी जगह रखें, जहां उसके बैक पैनल को वेंटीलेशन जरूर मिल सके।
स्मार्टफोन या टैबलेट
4 / 4इसके अलावा स्मार्टफोन या टैबलेट में भी धमाके के बारे में आपने सुना ही होगा। दोनों गैजेट में लिथियन आयन बैटरी का प्रयोग होता है। ओवरहीट होने पर बैटरी में ब्लास्ट हो सकता है। इससे बचने के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट को ओवर हीट से बचाना चाहिए। दोनों गैजेट को किसी ऐसी जगह न रखें, जहां डिवाइस का तापमान बढ़ सकता हो।
.png)