अंतरिक्ष में हुआ महाविस्फोट! 100 मिलियन साल बाद जागा विशाल ब्लैक होल
अंतरिक्ष रहस्यों का समुद्र है। यहां आज तक कई रहस्य अनसुलझे हैं। कई बार अंतरिक्ष जगत में ऐसी हलचल होती है जिसे देखकर वैज्ञानिक हतप्रद रह जाते हैं। ऐसा ही एक घटनाक्रम फिर हुआ है। CHiPS सर्वे में पता चला है कि 100 मिलियन सालों बाद एक सुपरमैसिव ब्लैक होल जागा है। इससे अंतरिक्ष में ज्वालामुखी जैसा विस्फोट हुआ। विस्तार से जानिए पूरा मामला...

CHiPS सर्वे
2 / 5‘द क्लस्टर्स हाइडिंग इन प्लेन साइट’ यानी CHiPS सर्वे के दौरान वैज्ञानिकों को एक सुपरमैसिव ब्लैक होल मिला जो अचानक निष्क्रिय से सक्रिय हो गया। लाखों साल से ब्लैक होल शांत था क्योंकि आसपास गैस या तारे नहीं थे। न रोशनी, न रेडिएशन।
कब जिंदा होते हैं ब्लैक होल
3 / 5अचानक गैस का बादल या कोई तारा इसकी ग्रैविटी में फंस गया। नया मैटर मिलते ही ब्लैक होल की एक्रीशन डिस्क भड़क उठी। भीषण ऊर्जा और प्रकाश की किरणें यानी जेट अंतरिक्ष में फेंकने लगा। ब्लैक होल मरते नहीं, बस भूखे बैठे रहते हैं। CHiPS सर्वे ऐसे ही छुपे हुए गैलेक्सी क्लस्टर और उनके बीच वाले सुपरमैसिव ब्लैक होल ढूंढता है।ये खोज बताती है कि "मरे हुए" ब्लैक होल भी कभी भी जिंदा हो सकते हैं।
एनर्जी का स्टोर फट गया
4 / 5लाखों साल से ब्लैक होल चुप था। आसपास गैस-धूल जमा हो रही थी। जैसे ही खाना मिला, पूरी जमा ऊर्जा एक झटके में जेट और रेडिएशन बनकर बाहर निकल गई।
कितना ताकतवर
5 / 5NASA की रिसर्च कहती है- एक एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लियस यानी AGN अकेले उतनी एनर्जी छोड़ सकता है जितनी पूरी गैलेक्सी के अरबों तारे मिलकर देते हैं। ये ब्रह्मांड की सबसे ताकतवर लगातार चलने वाली मशीनें हैं। हां, ये हमसे करोड़ों प्रकाश-वर्ष दूर है। हमें कोई खतरा नहीं। लेकिन अपनी गैलेक्सी के लिए ये घटना गेम-चेंजर है।
.png)