LPG Delivery Rules 2026: क्या सिलेंडर ऊपर चढ़ाने के नाम पर एक्स्ट्रा पैसे मांग सकता है डिलीवरी बॉय? जानें अपने अधिकार

LPG सिलेंडर डिलीवरी के दौरान कई बार डिलीवरी बॉय सीढ़ियां चढ़ने या ऊपरी मंजिल पर जाने के नाम पर एक्सट्रा पैसे मांगते हैं. लेकिन क्या ये कानूनन सही है? जानिए LPG डिलीवरी से जुड़े नियम, आपके अधिकार और शिकायत करने का तरीका.

LPG Delivery Rules 2026
1 / 8
Credit: AI

Advertisment

क्या डिलीवरी बॉय एक्सट्रा पैसे मांग सकता है?

क्या डिलीवरी बॉय एक्सट्रा पैसे मांग सकता है?2 / 8

अक्सर देखा जाता है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी पर्सन सीढ़ियां चढ़ने या ऊपरी मंजिल तक पहुंचाने के नाम पर 20-50 रुपये एक्सट्रा मांगते हैं. कई लोग विवाद से बचने के लिए पैसे दे देते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि ये सही हो.

विज्ञापन

क्या कहते हैं नियम?

क्या कहते हैं नियम?3 / 8

एलपीजी सिलेंडर की कीमत (MRP) में डिलीवरी चार्ज पहले से शामिल होता है. इसका मतलब है कि एजेंसी से आपके घर तक सिलेंडर पहुंचाने की जिम्मेदारी डिलीवरी बॉय की होती है और इसके लिए अलग से पैसा लेना गलत है.

सीढ़ियां चढ़ाने पर चार्ज लेना गैरकानूनी

सीढ़ियां चढ़ाने पर चार्ज लेना गैरकानूनी4 / 8

नियमों के मुताबिक, डिलीवरी पर्सन को सिलेंडर घर के अंदर रसोई तक पहुंचाना होता है, चाहे आपका फ्लैट किसी भी मंजिल पर हो. सीढ़ियां चढ़ने के नाम पर एक्सट्रा पैसे मांगना पूरी तरह अवैध माना जाता है.

विज्ञापन

जबरन टिप मांगना नियमों के खिलाफ

जबरन टिप मांगना नियमों के खिलाफ5 / 8

अगर आप खुशी से डिलीवरी बॉय को टिप देना चाहें तो ये आपकी इच्छा है, लेकिन इसे मांगना या मजबूरी बनाना गलत है. कोई भी डिलीवरी एजेंट इसे अपना अधिकार नहीं बता सकता.

शिकायत कैसे करें?

शिकायत कैसे करें?6 / 8

अगर आपसे जबरन पैसे मांगे जाते हैं तो आप 1800-233-3555 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा गैस एजेंसी, मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए भी शिकायत की जा सकती है.

विज्ञापन

डिलीवरी के समय रखें इन बातों का ध्यान

डिलीवरी के समय रखें इन बातों का ध्यान7 / 8

डिलीवरी के समय मशीन से जनरेटेड रसीद लें और उतनी ही पेमेंट करें. सिलेंडर का वजन चेक करें और सील सही है या नहीं, ये जरूर देखें. ऑनलाइन पेमेंट करने से एक्सट्रा पैसे मांगने की गुंजाइश कम हो जाती है.

शिकायत के बाद क्या होता है?

शिकायत के बाद क्या होता है?8 / 8

अगर शिकायत सही पाई जाती है तो गैस एजेंसी पर जुर्माना लगाया जा सकता है. बार-बार गलती करने पर डिलीवरी पर्सन की नौकरी भी जा सकती है. जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता फोरम में भी मामला ले जाया जा सकता है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन