रेलवे स्टेशन का नाम इतना लंबा कि पढ़ने में ही छूट जाए पसीना! ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे
आपने बहुत रेलवे स्टेशन होंगे, लेकिन आज हम आपको उस स्टेशन से रुबरु करवा रहे हैं जिनका नाम ही बहुत यूनिक है. कई लोग इसका नाम पढ़ तक नहीं पाते, आइए जानते हैं कि यह स्टेशन कहां हैं.

Venkatanarasimharajuvaripeta Railway Station: भारत में रेलवे स्टेशन के नाम शहर या किसी खास इंसान से जोड़कर रखे गए हैं. लेकिन देश में ऐसे भी रेलवे स्टेशन मौजूद हैं, जिनके नाम बहुत यूनिक हैं. सुनकर ही मजा आ जाता है, लेकिन हम आपको एक ऐसे स्टेशन के बारे में बता रहे हैं, जिसका नाम इतना लंबा है कि पहली बार पढ़ने पर इसे सही बोलना भी किसी टास्क से कम नहीं लगता. क्या आपको इसका नाम मालूम है? अगर नहीं तो आइए इस लेख में जानते हैं.
किस स्टेशन का नाम है इतना लंबा?
2 / 6इस स्टेशन का नाम है Venkatanarasimharajuvaripeta यानी वेंकटनरसिम्हाराजुवरिपेटा है. यह आंध्र प्रदेश में मौजूद है, जिसे बहुत सारे लोग एक बार देखने पर आसानी से नहीं पढ़ पाते हैं. हालांकि, इस स्टेशन की शॉर्ट फॉर्म या स्टेशन कोड VKZ है. इसे भी पढ़ें- Sawan Shivratri Wishes: काल उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का… सभी को भेजिए सावन शिवरात्रि की ये पावन शुभकामनाएं
आंध्र प्रदेश में कहां पड़ता है ये अनोखा स्टेशन
3 / 6वेंकटनरसिम्हाराजुवरिपेटा रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश में है और तमिलनाडु की सीमा के बेहद करीब है. यह स्टेशन रेनिगुंटा-अरक्कोनम सेक्शन पर पड़ता है और दक्षिण रेलवे के अंदर आता है.
नाम में हैं पूरे 28 शब्द
4 / 6इस स्टेशन के नाम Venkatanarasimharajuvaripeta में पूरे 28 शब्द आते हैं. इसलिए ज्यादतर लोग इसकी शॉर्ट फॉर्म इस्तेमाल करते हैं. साथ ही, कई जगह इसे Venkata Narasimha Rajuvaripeta या Venkata Narasimha Raju Vari Peta भी लिखा जाता है.
स्टेशन के नाम का कनेक्शन किससे है?
5 / 6इस नाम का कनेक्शन वेंकट नरसिम्हा राजू वारी पेटा से जुड़ा है. यह भारत के सबसे लंबे नाम वाले गांव का नाम है. इसमें बालाजी और भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा का नाम भी जोड़ा गया है.
स्टेशन पर लिखा होता है लंबा नाम
6 / 6स्टेशन के बोर्ड पर इतना लंबा ही नाम लिखा हुआ है. हालांकि, ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते वक्त आपको VKZ कोड वाला स्टेशन देखना होगा, क्योंकि वहां स्टेशन का पूरा नाम नहीं लिखा होता. इसे भी पढ़ें- व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला