IRCTC New Feature: चलती ट्रेन में खाली सीटें बताता है IRCTC का ये फीचर, ट्राई करके देखें

IRCTC New Feature: भारतीय रेलवे लगातार अपनी सेवाओं को डिजिटल बना रहा है. टिकट बुकिंग, ट्रेन ट्रैकिंग, प्लेटफॉर्म जानकारी और सीट स्टेटस जैसी सुविधाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं. क्या आप जानते हैं कि चलती ट्रेन में खाली सीट की जानकारी मोबाइल पर ही देख सकते हैं? अब TTE के पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां हम आपको डिटेल में बता रहे हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.

IRCTC New Feature, empty seats moving train, indian railway
1 / 6

Advertisment

IRCTC में उपलब्ध है ये फीचर

IRCTC में उपलब्ध है ये फीचर2 / 6

IRCTC में मौजूद फीचर से खाली सीट का स्टेटस चेक करना आसान हो जाता है. अगर आप भी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो IRCTC का यह खास फीचर आपके काफी काम आ सकता है. इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह यात्रियों को कोच-वाइज सीट उपलब्धता चेक करने की सुविधा देता है. इससे बार-बार TTE को ढूंढने या अलग-अलग कोच में जाकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं पड़ती. IRCTC के इस फीचर के बारे में , 90% लोग नहीं जानते. जानिए देखने का पूरा प्रोसेस...

विज्ञापन

चलती ट्रेन में खाली सीट ऐसे चेक करें

चलती ट्रेन में खाली सीट ऐसे चेक करें3 / 6

Step 1 : अगर आप जानना चाहते हैं कि किसी ट्रेन में कौन-सी सीट या बर्थ खाली है, तो भारतीय रेलवे की Current Reservation Availability (CRA) सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या किसी अधिकृत रेलवे सीट उपलब्धता प्लेटफॉर्म पर जाएं. कई यात्री को वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करते हैं और चलती ट्रेन में खाली सीट मिलने की उम्मीद में TTE की तलाश करते रहते हैं.

IRCTC वेबसाइट पर नाम, तारीख दर्ज करें

IRCTC वेबसाइट पर नाम, तारीख दर्ज करें4 / 6

Step 2 : जिस ट्रेन में आप यात्रा कर रहे हैं या यात्रा करने वाले हैं, IRCTC की वेबसाइट पर उसका ट्रेन नंबर या नाम दर्ज करें. यात्रा की तारीख सिलेक्ट करें. अगर आपका टिकट वेटिंग में है और आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो यह सुविधा आपके लिए काफी फायदेमंद है. कई यात्रियों को इस फीचर के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इसकी मदद से चलती ट्रेन में भी सीटों की स्थिति देखी जा सकती है.

विज्ञापन

बोर्डिंग स्टेशन और गंतव्य स्टेशन भरें

बोर्डिंग स्टेशन और गंतव्य स्टेशन भरें5 / 6

Step 3 : अब अपना बोर्डिंग स्टेशन और गंतव्य स्टेशन भरें. इसके बाद आपको Current Availability या Current Reservation का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें. रेलवे द्वारा यात्रा शुरू होने से पहले और कई मामलों में यात्रा के दौरान भी रिजर्वेशन चार्ट अपडेट किया जाता है. इस चार्ट में उन सीटों की जानकारी होती है जो खाली रह गई हैं या यात्रियों को आवंटित की गई हैं. इससे यात्रियों को अंदाजा लग सकता है कि ट्रेन में कौन-कौन सी सीटें उपलब्ध हैं.

कौन-सी क्लास में सीट उपलब्ध, कितनी सीट खाली

कौन-सी क्लास में सीट उपलब्ध, कितनी सीट खाली6 / 6

Step 4 : स्क्रीन पर आपको यह जानकारी दिखाई देगी कि कौन-सी क्लास में सीट उपलब्ध है, कितनी सीटें खाली हैं. अगर सीट उपलब्ध है, तो TTE से संपर्क करके सीट आवंटन का अनुरोध कर सकते हैं. खाली सीट दिखाई देने का मतलब यह नहीं है कि सीट अपने आप मिल जाएगी. सीट का अंतिम आवंटन रेलवे के नियमों के अनुसार TTE (Travelling Ticket Examiner) ही करता है. ऑनलाइन जानकारी सिर्फ आपको सीट की उपलब्धता का अंदाजा देती है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन