खराब अंडे की पहचान कैसे करें? ये है सबसे आसान और सटीक तरीका; 2 मिनट में होगी पहचान

आजकल लोगों में अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर क्रेज नजर आने लगा है. ऐसे में लोग अपनी डाइट पर खास ध्यान दे रहे हैं. प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए लोग अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं. अक्सर रोज अंडे खाने वाले लोग एक साथ अंडे की ट्रे खरीद कर अपने घर में रख लेते हैं ताकि हर रोज अंडे खरीदने का झंझट ना रहे. लेकिन ऐसे में कई बार ये पता लगाना मुश्किल लगता है कि कहीं वो अंडे खराब तो नहीं हो गए हैं? किसी ने भी अगर गलती से भी खराब अंडे खा लिए तो उनका पेट भी खराब हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे एक बहुत ही आसान घरेलू टेस्ट जो 2 मिनट में बता देगा कि अंडा ताजा है या पुराना.

egg floating test
1 / 5

Advertisment

कैसे करें फ्लोट टेस्ट?

कैसे करें फ्लोट टेस्ट?2 / 5

अंडे की फ्रेशनेस टेस्ट करने के लिए फ्लोट टेस्ट कर सकते हैं. इसे करने के लिए बस एक बाउल पानी में अंडा डालकर देखें. अगर अंडा तुरंत नीचे डूब जाए और तसी में बैठ जाए तो वो पूरी तरह से ताजा है. थोड़ा तिरछा होकर बीच में रुक जाए तो कुछ हफ्ते पुराना है लेकिन इस अंडे को आप अभी भी खा सकते हैं. लेकिन अगर अंडा पानी की सतह पर ऊपर तैरने लगे तो समझ लो वो पुराना और खराब हो चुका है. ये टेस्ट इसलिए काम करता है क्योंकि पुराने अंडे में हवा भर जाती है जो उन्हें हल्का बना देती है.

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?3 / 5

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि खरीदारी के 3 से 5 हफ्ते बाद भी अंडे सुरक्षित खाए जा सकते हैं, भले सेल-बाय डेट निकल गई हो. लेकिन बदबू जर्दी का रंग या शैल की चिपचिपाहट जरूर चेक करें.

अंडे कितने दिन तक रहते हैं सुरक्षित?

अंडे कितने दिन तक रहते हैं सुरक्षित?4 / 5

सामान्यतौर पर अंडे खरीदने के बाद फ्रिज में 3 से 5 हफ्ते तक अच्छे रह सकते हैं. सेल-बाय डेट सिर्फ दुकान के लिए होती है, एक्सपायरी डेट नहीं. अगर सही तरीके से स्टोर किया हो तो उसके बाद भी कोई प्रॉब्लम नहीं. गर्मियों में अंडे को चेक करने के बाद ही खाएं क्योंकि गर्मी से अंडे जल्दी खराब हो सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे पहचानें खराब अंडे?

कैसे पहचानें खराब अंडे?5 / 5

फ्लोट टेस्ट के अलावा कुछ और बातें ध्यान में रखें. अंडा तोड़ते समय अगर तेज बदबू आए तो तुरंत फेंक दें. जर्दी अगर गुलाबी, हरी या काली दिखे तो वो स्पॉइल्ड है. शैल पर चिपचिपाहट या ज्यादा दरार हो तो सावधानी बरतें और उसे इस्तेमाल करने से बचें. कई मामलों में बाहर से ठीक दिखने वाले अंडे भी अंदर से खराब हो सकते हैं इसलिए दोनों तरीके साथ में अपनाने चाहिए.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन