Land Ownership Rules: कहां-कितनी प्रॉपर्टी किसके नाम पर दर्ज? स्टेप बाय स्टेप जानें पता लगाने का तरीका
आज के डिजिटल दौर में जमीन से जुड़े रिकॉर्ड ऑनलाइन देखना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है. इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है. अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि किसी व्यक्ति के नाम पर कितनी जमीन दर्ज है, तो इसके लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. यह काम आप अपने मोबाइल फोन की मदद से कर सकते हैं.

ऑनलाइन चेक करें अपनी जमीन का विवरण
2 / 6देश के अधिकांश राज्यों ने अपनी भूलेख सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा रखा है. यहां आप घर बैठे मोबाइल पर जमीन का विवरण देख सकते हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों की आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड वेबसाइटों पर जाकर खसरा, खतौनी और जमीन मालिक की जानकारी के बारे में आप पता कर सकते हैं.
राज्य की आधिकारिक भूलेख वेबसाइट खोलें
3 / 6जमीन के बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य की आधिकारिक भूलेख वेबसाइट को खोलना होगा. वेबसाइट ओपन होने के बाद वहां जिला, तहसील, और गांव से जुड़ी जानकारी का ऑप्शन आएगा. यह प्रक्रिया इसलिए जरूरी होती है ताकि संबंधित क्षेत्र का सही भूमि रिकॉर्ड आपके सामने आ सके.
नाम के आधार पर भी खोजने का मिलेगा ऑप्शन
4 / 6इसके बाद वेबसाइट पर जमीन खोजने के लिए आपको कई तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे. आप यहां खाता संख्या, खसरा या गाटा संख्या के जरिए जमीन की जानकारी निकाल सकते हैं. अगर ये जानकारी उपलब्ध नहीं है तो आपको पोर्टल पर नाम के आधार पर भी खोजने की सुविधा मिल जाएगी.
दर्ज करना होगा कैप्चा कोड
5 / 6जानकारी दर्ज करने के बाद वेबसाइट पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होता है. इसे दर्ज करने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद संबंधित जमीन का रिकॉर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. यहां जमीन मालिक का नाम, जमीन का कुल क्षेत्रफल, खाता संख्या और अन्य जरूरी जानकारी आप देख सकते हैं.
रिकॉर्ड कर सकते हैं प्रिंट
6 / 6.png)