Nursing Career: नर्स बनने के लिए क्या पढ़ाई जरूरी, कितना खर्च, कितनी सैलरी? जानें सबकुछ

नर्स, एक ऐसा प्रोफेशन जिसके बिना कोई डॉक्टर, कोई अस्पताल, कोई ऑपरेशन थिएटर पूरा हो ही नहीं सकता है. बता दें कि भारत में इस समय 39 लाख से ज्यादा नर्स हैं. सुनने में ये संख्या बहुत बड़ी लगती है लेकिन 140 करोड़ की आबादी के हिसाब से ये संख्या बहुत कम है. तो चलिए आज हम जानते हैं कि नर्स बनने के लिए क्या पढ़ाई करनी होती है.

nurse hospital
1 / 7

Advertisment

नर्सिंग में कौन-कौन से प्रोग्राम?

नर्सिंग में कौन-कौन से प्रोग्राम?2 / 7

देश में नर्सिंग की पढ़ाई की देख-रेख इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) के हाथों में है. यह भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आता है और एक ऑटोनोमस बॉडी है. भारत में नर्स बनने के लिए बीएससी नर्सिंग के अलावा जो प्रोग्राम सबसे ज्यादा चलन में हैं, वो है जीएनएम यानी जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी. इसके अलावा एएनएम यानी ऑक्सिलियरी नर्सिंग एंड मिडवाइफरी भी एक कोर्स है, लेकिन ये बेसिक हेल्थकेयर स्किल्स सीखने भर के लिए होने वाला कोर्स है.

विज्ञापन

एएनएम के लिए क्या पढ़ाई करनी होती है?

एएनएम के लिए क्या पढ़ाई करनी होती है?3 / 7

एएनएम के लिए 12वीं किसी भी स्ट्रीम में हो सकती है, लेकिन जीएनएम के लिए साइंस से कम से कम 40 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास करना जरूरी है. न्यूनतम उम्र 17 साल और अधिकतम 35 साल हो सकती है. साथ ही स्टूडेंट का मेडिकली फिट होना जरूरी है. बीएससी नर्सिंग के लिए उम्र की सीमा एक जैसी ही है. साथ ही 12वीं क्लास फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश कोर/इंग्लिश इलेक्टिव के साथ होनी चाहिए और कम से कम 45 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं.

नर्सिंग कैसे है अच्छा पेशा?

नर्सिंग कैसे है अच्छा पेशा? 4 / 7

कुछ दिन पहले ही भारत में हेल्थ वर्कफोर्स पर सरकार ने ताजा आंकड़े जारी किए थे और इसमें बताया गया था कि भारत में एक हजार मरीजों पर तकरीबन दो नर्स मौजूद हैं. नर्सिंग की पढ़ाई के लिए देश में 5,310 संस्थान हैं, जिनमें से 806 सरकारी हैं. हर साल 3.82 लाख नर्सिंग करने वाले पास हो रहे हैं.

विज्ञापन

नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेज

नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेज5 / 7

  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली: भारत का नंबर एक मेडिकल संस्थान जो उत्कृष्ट क्लीनिकल ट्रेनिंग देता है.
  • क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर: बेहतरीन प्लेसमेंट और शानदार प्रैक्टिकल एक्सपोज़र के लिए विश्व प्रसिद्ध.
  • पीजीआईएमईआर (PGIMER), चंडीगढ़: रिसर्च और स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण में अग्रणी。
  • जेआईपीएमईआर (JIPMER), पुडुचेरी: यह संस्थान उत्कृष्ट संकाय (faculty) और अच्छे प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है.
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी: यहाँ की फीस बहुत कम है और यह मजबूत शिक्षा प्रदान करता है.

GNM 3.5 साल का डिप्लोमा कोर्स की कितनी लगती है फीस?

GNM 3.5 साल का डिप्लोमा कोर्स की कितनी लगती है फीस?6 / 7

सरकारी कॉलेज: ₹10,000 से ₹20,000 प्रति वर्ष.
प्राइवेट कॉलेज: ₹70,000 से ₹1,50,000 प्रति वर्ष.

विज्ञापन

ANM 2 साल का डिप्लोमा कोर्स के लिए कितनी लगती है फीस?

ANM 2 साल का डिप्लोमा कोर्स के लिए कितनी लगती है फीस?7 / 7

सरकारी कॉलेज: ₹10,000 से ₹30,000 प्रति वर्ष.
प्राइवेट कॉलेज: ₹50,000 से ₹1,00,000 प्रति वर्ष.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन