HPBOSE 10th Result 2026 OUT: हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट; देखें टॉपर लिस्ट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर से आज 10 मई 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड के द्वारा रिजल्ट की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में की गई. बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की आधिकारिक घोषणा की. इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 88.87% रहा है.

रिजल्ट के साथ जारी किए गए कई बड़े आंकड़े
2 / 6रिजल्ट के साथ-साथ परीक्षा से जुड़े कई बड़े आंकड़े साझा किए गए. इसमें कुल पास प्रतिशत, कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए, कितने पास हुए और टॉपर्स लिस्ट जैसी जानकारी जारी की जाएगी. छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करनी होगी. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर (digilocker.gov.in) के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं.
HP Board 10th Result 2026: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
3 / 6सबसे पहले HPBOSE की वेबसाइट hpbose.org पर जाएं. होमपेज पर दिए गए ‘HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें. अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी. उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
हिमाचल बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट
4 / 6प्रथम स्थान (रैंक 1): अनमोल (A.V.M सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा, कांगड़ा) ने कुल 699 अंक (99.86%) प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है. द्वितीय स्थान (रैंक 2): दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन छात्र रहे हैं, जिन्होंने 698 अंक (99.71%) हासिल किए. अभिनव मेहता (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां, ऊना) पूर्णिमा शर्मा (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर) रूहानी धीमान (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां, ऊना) तृतीय स्थान (रैंक 3): तीसरे स्थान पर दो छात्राओं ने 697 अंक (99.57%) के साथ अपनी जगह बनाई. अश्विका शर्मा (नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीहड़ू, हमीरपुर) आलीशा ठाकुर (ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल, मंडी)
हिमाचल बोर्ड 10वीं में अनमोल ने किया टॉप
5 / 6HPBOSE Class 10th Result 2026: इस वर्ष एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा (कांगड़ा) की छात्रा अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में टॉप किया है. अनमोल ने कुल 700 में से 699 अंक प्राप्त किए हैं.
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
6 / 6हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 4 माध्यमों से चेक किया जा सकता है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स अन्य प्लेटफॉर्म पर सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 1. ऑफिशियल वेबसाइट- hpbose.org 2. IE Education Portal 3. डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट 4. उमंग ऐप
.png)