करोड़ों लोग 'गंगा' में स्नान करते हैं, फिर भी कैसे खुद साफ हो जाता है पानी? वैज्ञानिकों ने बताया नदी की 'सेल्फ-क्लीनिंग' का राज
गंगा की पवित्रता के बारे में आपने कई बाते सुनी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं गंगा का पानी इतना खास है कि वह खुद को साफ कर लेती है. आइए जानते कैसे?

अक्सर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि गंगा एक ऐसी खास नदी है, जिसका पानी गंदा होने के बावजूद खुद ही साफ होता रहता है. इस बात की दलील खुद विज्ञान भी देता है. आइए जानते हैं ऐसा कैसे मुमकिन हो पाता है?
मां के रूप में पूजते हैं लोग
2 / 6हिंदू धर्म में गंगा को मां कहा गया है, जिसकी पूजा की जाती है. कहा जाता है कि गंगा सिर्फ पानी की स्रोत नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की जिंदगी है, भावना है, जिससे भारत का एक इंसान जुड़ा है.
खुद को साफ कैसे कर लेती है गंगा
3 / 6गंगा जितनी पवित्र है उतनी ही खास भी, क्योंकि इसका पानी खुद ही साफ होता रहता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गंगा के पानी में बैक्टीरियोफेज नाम के बेहद सूक्ष्म वायरस पाए जाते हैं. ये खास तौर पर कुछ बैक्टीरिया को संक्रमित करके उनकी संख्या नियंत्रित करने में भूमिका निभा सकते हैं.
कैसे काम करते हैं बैक्टीरियोफेज?
4 / 6गंगा में 1100 प्रकार के बैक्टीरियोफेज मौजूद हैं, जो पानी में नुकसानदायक बैक्टीरिया पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देते हैं. गांगा के पानी में खास बात यह है कि यह प्रक्रिया बेहद तेज होती है, जोकि सामान्य से लगभग 50 गुना तेजी से कीटाणुओं को खत्म कर पानी को शुद्ध रखते हैं.
क्या गंगा का पानी हमेशा सुरक्षित रहता है?
5 / 6यह मानना सही नहीं होगा कि गंगा का पानी हर जगह और हर समय अपने आप शुद्ध रहता है, इसलिए अगर वह गंदी रहे, तो कोई दिक्कत नहीं है. प्रदूषण, सीवेज और औद्योगिक कचरा पानी की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए हमें चाहिए कि गंगा की सफाई का ख्याल रखें.
कितनी लंबी है गंगा?
6 / 6गंगा नदी की इस खासियत के बारे में आपने जान लिया लेकिन यह भी जान लीजिए कि गंगा नदी की कुल लंबाई करीब 2,525 किलोमीटर है. जो उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती और यह उत्तर भारत के कई राज्यों से होकर बहते हुए बांग्लादेश में पहुंचती है, जहां इसका नाम पद्मा हो जाता है और आगे जाकर बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: कहीं चाबी तो कहीं Key Card… आखिर होटल के कमरों में क्यों दिया जाता है कार्ड?



















