वैज्ञानिकों ने ढूंढा जवाब, अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? सामने आया चौंकाने वाला सच

Egg Veg or Non Veg: क्या अंडा सच में मांसाहारी है या शाकाहारी? वैज्ञानिकों ने इस पुराने विवाद को सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है. जानिए क्यों बाजार में मिलने वाले ज्यादातर अंडे शाकाहारी माने जाते हैं और इसके पीछे का असली वैज्ञानिक तर्क क्या है. पूरा सच जानने के लिए पढ़ें.

Egg Veg or Non Veg, Scientific Facts about Eggs, Is Egg Vegetarian, Scientists on Eggs, Unfertilized Eggs benefits
1 / 5

Advertisment

दूध शाकाहारी तो अंडा क्यों नहीं?

दूध शाकाहारी तो अंडा क्यों नहीं?2 / 5

अक्सर तर्क दिया जाता है कि अंडा मुर्गी से निकलता है, इसलिए यह मांसाहारी है. वैज्ञानिक इसके उलट एक दिलचस्प मिसाल देते हैं. उनके अनुसार, अगर जानवर से निकलने वाला दूध शाकाहारी हो सकता है तो मुर्गी से निकलने वाला अंडा मांसाहारी कैसे हुआ? दूध की तरह अंडे में भी कोई 'जीव' या मांस का टुकड़ा नहीं होता.

विज्ञापन

अनफर्टिलाइज्ड अंडे का विज्ञान

अनफर्टिलाइज्ड अंडे का विज्ञान3 / 5

लोगों के मन में सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि हर अंडे से चूजा निकलता है. वैज्ञानिकों के अनुसार, बाजार में मिलने वाले ज्यादातर अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं. इसका मतलब है कि ये अंडे मुर्गी ने बिना मुर्गे के संपर्क में आए दिए होते हैं. इन अंडों से कभी भी चूजा बाहर नहीं आ सकता. चूंकि इनमें कोई भ्रूण या जान नहीं होती, इसलिए इन्हें मांसाहारी श्रेणी में रखना गलत है.

अंडे की परतों का सच

अंडे की परतों का सच4 / 5

अध्ययन बताते हैं कि अंडे के मुख्य रूप से तीन हिस्से होते हैं— छिलका, सफेदी और जर्दी . अंडे की सफेदी में सिर्फ प्रोटीन होता है. इसमें जानवर का कोई भी हिस्सा मौजूद नहीं होता, इसलिए तकनीकी रूप से यह पूरी तरह शाकाहारी है. जर्दी में प्रोटीन के साथ फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है. मांसाहारी अंडा वह होता है जो मुर्गे के संपर्क में आने के बाद पैदा हो, क्योंकि उसमें गैमीट सेल्स मौजूद हो सकते हैं.

विज्ञापन

अंडों के लिए मुर्गे का साथ जरूरी नहीं

अंडों के लिए मुर्गे का साथ जरूरी नहीं5 / 5

वैज्ञानिक दावा करते हैं कि जब मुर्गी 6 महीने की हो जाती है, तो वह हर एक-दो दिन में अंडे देती है. इन अंडों के लिए मुर्गे का साथ जरूरी नहीं है. इन्हीं को 'वेजिटेरियन एग्स' कहा जाता है तो अगर आप भी अब तक अंडे को मांसाहारी समझकर परहेज कर रहे थे तो विज्ञान के इस तर्क के बाद अपनी राय बदल सकते हैं.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन