क्या कहीं भी चल सकते हैं जहाज? जानें समंदर का वो सच जो कोई कैप्टन नहीं बताता

समंदर की विशाल लहरों को देखकर लगता है कि जहाज कहीं भी जा सकते हैं, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. गहराई और वजन का विज्ञान ही तय करता है जहाज का रास्ता.

Can Ships Navigate Anywhere in the Ocean (5)
1 / 6

Advertisment

ड्राफ्ट का क्या मतलब होता है?

ड्राफ्ट का क्या मतलब होता है?2 / 6

शिपिंग की भाषा में जहाज का जो हिस्सा पानी के अंदर डूबा रहता है उसे ड्राफ्ट कहा जाता है. जहाज जितना ज्यादा भारी और सामान से लदा होगा उसका ड्राफ्ट उतना ही गहरा और डरावना होता है.

विज्ञापन

कितनी गहराई है बेहद जरूरी?

कितनी गहराई है बेहद जरूरी?3 / 6

सुरक्षित सफर के लिए पानी की गहराई हमेशा जहाज के ड्राफ्ट से काफी ज्यादा होनी चाहिए. अगर जहाज 8 मीटर पानी के अंदर है तो सुरक्षित चलने के लिए कम से कम 10 से 12 मीटर गहरा पानी चाहिए.

क्या होता है कील क्लीयरेंस?

क्या होता है कील क्लीयरेंस?4 / 6

जहाज के सबसे निचले हिस्से और समुद्र की जमीन के बीच जो खाली जगह छोड़ी जाती है उसे अंडर कील क्लीयरेंस कहते हैं. यह फासला इसलिए जरूरी है ताकि लहरों के बीच हिलते वक्त जहाज नीचे जमीन से न टकरा जाए.

विज्ञापन

रफ्तार का क्या पड़ता है असर?

रफ्तार का क्या पड़ता है असर?5 / 6

जब जहाज तेज रफ्तार से चलता है तो पानी के दबाव की वजह से वह स्थिर खड़ा रहने के मुकाबले थोड़ा और नीचे डूब जाता है. इसे स्क्वाट प्रभाव कहते हैं और इसी वजह से छिछले पानी में जहाज की गति कम रखी जाती है.

क्या कहीं भी चल सकते हैं जहाज?

क्या कहीं भी चल सकते हैं जहाज?6 / 6

समंदर भले ही बहुत विशाल हो लेकिन जहाज हर जगह अपनी मर्जी से बेरोकटोक नहीं घूम सकते हैं. समुद्र के अंदर छिपी चट्टानों और पहाड़ों से बचने के लिए जहाजों को खास रास्तों यानी शिपिंग लेन में ही चलना पड़ता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन