एयर होस्टेस शादी कर सकती हैं या नहीं? जानिए क्या कहते हैं नियम

एयर होस्टेस की शादी को लेकर अक्सर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं. क्या उन्हें शादी करने की इजाजत होती है या नहीं? क्या नौकरी पर असर पड़ता है? जानिए एयरलाइंस के असली नियम और इससे जुड़ी पूरी सच्चाई.

Can Air Hostesses Get Married?
1 / 6
Credit: AI

Advertisment

एयर होस्टेस की शादी पर क्यों है कन्फ्यूजन?

एयर होस्टेस की शादी पर क्यों है कन्फ्यूजन?2 / 6

एयर होस्टेस की नौकरी को लेकर लोगों के मन में कई मिथक हैं. सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या वो शादी कर सकती हैं या नहीं. पहले के समय में कुछ एयरलाइंस में शादी को लेकर सख्त नियम थे, जिससे ये भ्रम आज तक बना हुआ है. आज के समय में ज्यादातर एयरलाइंस एयर होस्टेस को शादी करने से नहीं रोकती हैं. शादी करना पूरी तरह पर्सनल फैसला है और इस पर कोई सख्त पाबंदी नहीं है.

विज्ञापन

पहले क्या थे नियम?

पहले क्या थे नियम?3 / 6

पहले एयरलाइंस में काफी सख्त नियम होते थे. उदाहरण के तौर पर, कुछ मामलों में एयर होस्टेस को नौकरी के शुरुआती 4 साल में शादी करने की इजाजत नहीं थी और ऐसा करने पर नौकरी भी जा सकती थी.

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला4 / 6

भारत में Air India vs Nargesh Meerza केस के बाद ऐसे नियमों को भेदभावपूर्ण माना गया. कोर्ट ने साफ किया कि शादी या प्रेग्नेंसी के आधार पर नौकरी खत्म करना गलत है. अब भारत में एयरलाइंस शादी को लेकर कोई सख्त शर्त नहीं रखतीं. शादीशुदा महिलाएं भी एयर होस्टेस बन सकती हैं और नौकरी जारी रख सकती हैं.

विज्ञापन

क्या शादी के बाद करियर पर असर पड़ता है?

क्या शादी के बाद करियर पर असर पड़ता है?5 / 6

शादी के बाद नौकरी पर सीधा असर नहीं पड़ता, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ समय के लिए फ्लाइंग ड्यूटी से हटाकर ग्राउंड ड्यूटी दी जा सकती है.

अब भी कुछ एयरलाइंस में नियम अलग हैं?

अब भी कुछ एयरलाइंस में नियम अलग हैं?6 / 6

हर एयरलाइन के अपने HR नियम होते हैं, लेकिन अब शादी को लेकर भेदभाव बहुत कम हो चुका है. मेन फोकस अब स्किल्स, फिटनेस और कम्युनिकेशन पर होता है. (All Photos Credit: Freepik)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन