Swapna Shastra: सपने में खुद को पूजा करते देखना कैसा होता है? स्वप्न शास्त्र से जानिए इसका अर्थ

Swapna Shastra: लोगों को अक्सर अलग-अलग तरह के सपने आते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सभी सपनों का मतलब जरूर होता है. खुद को पूजा करते हुए का सपना कैसा होता है आइये इसके बारे में जानते हैं.

Swapna Shastra

Photo Credit- AI

विज्ञापन

Swapna Shastra: नींद में सपने आना एक सामान्य बात है. सपने में दिखने वाली हर चीज का खास मतलब होता है. स्वप्न शास्त्र में सपनों के अर्थ के बारे में बताया गया है. सपने में दिखने वाली चीजों से भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं. आप सपने में खुद को पूजा करते देखते हैं, तो इससे कई संकेत मिलते हैं. आइये सपने में पूजा करते हुए देखने कैसा होता है. इसके बारे में स्वप्न शास्त्र से जानते हैं.

खुद को पूजा करते देखना

सपने में खुद को पूजा करते हुए देखना जीवन में सुख-समृद्धि के आगमन का संकेत होता है. इस प्रकार का सपना शुभ माना जाता है. पूजा करते देखने का सपना इस बात का संकेत है कि, घर में सकारात्मक परिवर्तन होने वाला है. आपको इस तरह का सपना आता है, तो इसके बाद भगवान के दर्शन के लिए अवश्य जाना चाहिए.

विज्ञापन

मंदिर में पूजा करते हुए देखना

मंदिर में आप खुद को पूजा करते देखते हैं, तो यह जीवन में बदलाव का संकेत होता है. मंदिर में पूजा करने का सपना आपकी इच्छा पूरी होने की ओर इशारा करता है. यह सपना बहुत ही अच्छा माना जाता है. अगर आप लंबे समय से मंदिर दर्शन के लिए जाना चाह रहे हैं लेकिन नहीं जा पा रहे हैं ऐसे में यह सपना आता है.

परिजनों के साथ पूजा का सपना

आप सपने में खुद को परिवार के सदस्यों के साथ पूजा करते हुए देखते हैं, तो यह शुभ होता है. यह आपको परिवार के सहयोग मिलने की ओर इशारा करता है. यह सपना जीवन में सफलता के आगमन को दर्शाता है.

विज्ञापन

पूजा के सपने आने का अर्थ

रात को सोते समय आप पूजा करते हुए का सपना देखते हैं, तो यह बेहद शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि, आपके जीवन से मुश्किलों का अंत होने वाला है. यह जीवन से मुश्किलों के दूर होने की ओर इशारा करता है. इस तरह का सपना आना ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति को दर्शाता है. पूजा करते हुए का सपना देखने जीवन में सकारात्मक बदलाव का इशारा होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ