Budh Gochar Rashifal: आज सूर्य के नक्षत्र में बुध का प्रवेश, कर्क समेत 3 राशियों को आर्थिक मामलों में मिल सकती है सफलता

Budh Gochar 2026: आज 5 सितंबर 2026 शनिवार को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर बुध ग्रह पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. बुध का नक्षत्र बदलना कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा.

BUDH GRAH.jpg
1 / 6
बुध गोचर से चमकेगा तीन राशियों का भाग्य (Pic Credit - AI)

Budh Nakshatra Gochar: बुध के सूर्य के नक्षत्र में आने से करियर में सफलता और आर्थिक तरक्की के योग बनेंगे. इससे लकी राशियों की बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

बुध गोचर राशिफल

बुध गोचर राशिफल2 / 6

बुध ग्रह नक्षत्र गोचर वृषभ, कर्क और मकर इन तीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा. इन राशियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर में सफलता के योग बनेंगे. आइये इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर अच्छा रहेगा. आप लोगों को अटके हुए काम में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. अटका हुआ पैसा मिल सकता है. इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. ये भी पढ़ें - Shukra Gochar Rashifal: 11 सितंबर को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन बदलेगा भाग्य, मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को होगा मुनाफा

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

बुध का उत्तराफाल्गुनी में प्रवेश कर्क राशि को लाभ देगा. कर्क राशि में गुरु विराजमान हैं. ऐसे में उच्च के गुरु और बुध से करियर में सफलता मिलेगी. नई नौकरी मिल सकती है. आप लोगों का प्रमोशन हो सकता है और सैलरी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

मकर राशि वालों को बुध ग्रह के गोचर करने से करियर में फायदा होगा. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आप लोगों का मानसिक तनाव कम होगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. ये भी पढ़ें - Bathroom Vastu Tips: बाथरूम में रखी फालतू की चीजों से लगता है वास्तु दोष, आज ही करें साफ-सफाई, वरना…

नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव

नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव6 / 6

बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करके उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में आने से वृषभ, मकर और कर्क राशि के लोगों को फायदा होगा. इन राशियों के लोगों को जीवन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे. (All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन