Surya Gochar 2026: स्वनक्षत्र में सूर्य गोचर इन 3 राशियों को देगा लाभ, आत्मविश्वास में होगी वृद्धि और बढ़ेगा मान-सम्मान

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य 13 सितंबर को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. सूर्य ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर अपने स्वनक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. सूर्य ग्रह उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में आने वाले हैं. स्वनक्षत्र में सूर्य का होना तीन राशियों के लिए लकी होगा.

Untitled design (3)
1 / 6
सूर्य ग्रह नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Pic Credit - AI)

Surya Gochar 2026 Horoscope: सूर्य ग्रह 13 सितंबर 2026 दिन रविवार को रात 9 बजकर 53 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के प्रभाव से लकी राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. आइये इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन राशिफल

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन राशिफल2 / 6

सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष, कर्क और सिंह राशि वालों को लाभ हो सकता है. सूर्य ग्रह 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. ज्योतिषविदों के अनुसार, इस दौरान लकी राशियों के लिए सफलता और धन वृद्धि के योग बनेंगे. आप यहां इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ साबित होगा. आप लोगों को सूर्य ग्रह के प्रभाव से आर्थिक लाभ मिल सकता है. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. कारोबारियों को बड़ी सफलता मिल सकती है. ये भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2026 Horoscope: गणेश चतुर्थी पर इन 5 राशियों को मिलेगा बप्पा का विशेष आशीर्वाद, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश कर्क राशि को शुभ परिणाम देगा. आप लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. अचानक से धनलाभ हो सकता है. आप लोगों की आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापारियों को किसी बड़ी डील के होने से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. इससे आपका मन प्रसन्न होगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. ये भी पढ़ें - Vastu Tips: बेड के नीचे इन 5 चीजों को रखना माना जाता है अशुभ, जानिए वास्तु से जुड़े जरूरी नियम

सूर्य गोचर का प्रभाव

सूर्य गोचर का प्रभाव6 / 6

सूर्य ग्रह के गोचर करने से लकी राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. इसके साथ ही करियर में तरक्की कर सकेंगे. सूर्यदेव की विशेष कृपा के लिए रोज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल से अर्घ्य दें. इसके साथ ही ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन