Ganesh Chaturthi 2026 Horoscope: गणेश चतुर्थी पर इन 5 राशियों को मिलेगा बप्पा का विशेष आशीर्वाद, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस बार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. इस दिन शुभ संयोग से कई राशियों को लाभ मिल सकता है.

Ganesh Chaturthi 2026 Horoscope: गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है. इस दिन माता पार्वती की पूजा के लिए हरतालिका तीज का व्रत है. शिव जी की पूजा के लिए सोमवार का दिन का खास योग बन रहा है. आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से लकी राशियों के बारे में जान सकते हैं.
गणेश चतुर्थी 2026 राशिफल
2 / 7गणेश चतुर्थी के पर्व पर बन रहे शुभ संयोग के प्रभाव से कई राशियों को बप्पा का विशेष आशीर्वाद मिलेगा. भगवान गणेश जी कृपा से मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और तुला राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. आइये पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
3 / 7मेष राशि के लोगों के गणेश जी की कृपा से बिगड़े हुए काम बनेंगे. आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी. आप लोगों को नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी. अचानक से धनलाभ होने से आप लोगों का मन प्रसन्न होगा.
मिथुन राशि
4 / 7मिथुन राशि वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध का संबंध गणेश जी से होता है. आप लोगों को गणेश जी का विशेष आशीर्वाद मिलेगा. आप लोगों को निवेश करने से लाभ हो सकता है. गणेश जी की पूजा से लाभ मिलेगा.
कर्क राशि
5 / 7कर्क राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा से लाभ मिलेगा. गणेश जी के आशीर्वाद से आप लोगों को आर्थिक और मानसिक तौर पर लाभ मिलेगा. धन की प्राप्ति हो सकती है. आपके जीवन में चल रही बाधाओं का अंत होगा.
कन्या राशि
6 / 7गणेश चतुर्थी के अवसर पर कन्या राशि के लोगों को फायदा हो सकता है. आप लोगों को नौकरी में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. छात्रों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. परीक्षा में सफलता मिल सकती है.
तुला राशि
7 / 7गणेश चतुर्थी के अवसर पर तुला राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप लोगों को व्यापार में लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति के लिए समय शुभ रहेगा. गणेश जी की पूजा से आप लोगों को नौकरी में नए अवसर मिल सकेंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.