Shukra Gochar Rashifal: आज शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर, इन 5 राशियों को कर सकता है मालामाल, करेंगे तरक्की

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: आज शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है. शुक्र ग्रह दोपहर को 12 बजकर 55 मिनट पर हस्त नक्षत्र से चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे. इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा.

shukr grah.jpg
1 / 7
शुक्र ग्रह का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश (PIC CREDIT- AI)

Shukra Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिषविदों के अनुसार, शुक्र ग्रह का मंगल के नक्षत्र चित्रा में आना कई राशियों के लिए आर्थिक तौर पर शुभ साबित हो सकता है. इन राशियों को धन-धान्य और साहस में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर राशिफल

शुक्र नक्षत्र गोचर राशिफल2 / 7

शुक्र देव चित्रा नक्षत्र में 11 सितंबर तक रहेंगे. इसके बाद स्वाती नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं का कारक मानते हैं. शुक्र नक्षत्र गोचर से वृषभ, मिथुन समेत 5 राशियों को लाभ होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 7

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र गोचर से वृषभ राशि को लाभ हो सकता है. आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर में सफलता मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा और दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा. ये भी पढ़ें - Mangal Gochar 2026: एक महीने बाद पुष्य नक्षत्र में एंट्री करेंगे मंगल, इन 4 राशियों की होगी करियर में ग्रोथ

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 7

मिथुन राशि के लोगों के लिए आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. इन लोगों को नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं. कारोबारियों को लाभ हो सकता है. आय के नए साधन बनने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 7

शुक्र नक्षत्र गोचर से कन्या राशि को आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है. आप लोगों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कमाई के नए साधन बनेंगे. व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा मुनाफा होगा. ये भी पढ़ें - Navpancham Yog 2026: नवपंचम योग के साथ होगी सितंबर की शुरुआत, मेष, मकर समेत 4 राशियों के लिए बनेंगे लाभ के योग

तुला राशि

तुला राशि6 / 7

चित्रा नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से तुला राशि के जातकों को लाभ होगा. आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक लाभ मिलेगा. संपत्ति से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है. कोई भी आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि7 / 7

मकर राशि के लोगों के लिए नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है. (All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन