Navpancham Yog 2026: नवपंचम योग के साथ होगी सितंबर की शुरुआत, मेष, मकर समेत 4 राशियों के लिए बनेंगे लाभ के योग
Navpancham Yog 2026: सितंबर महीने के पहले दिन ही गुरु और शनि ग्रह मिलकर नवपंचम दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं. नवपंचम योग 1 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर बन रहा है.

Navpancham Yog 2026: गुरु-शनि का यह शक्तिशाली योग चार राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है. महीने के शुरू में इस योग के बनने से पूरे महीने इन लकी राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा.
नवपंचम योग राशिफल
2 / 6नवपंचम योग के बनने से लाभ की बात करें, तो मेष, कर्क, धनु और मकर राशि के लोगों को फायदा होगा. इन लोगों के लिए धनलाभ के योग बनेंगे. आर्थिक तौर पर इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. करियर और कारोबार में विस्तार होगा.
मेष राशि
3 / 6मेष राशि के लोगों को गुरु-शनि के नवपंचम योग बनने से लाभ होगा. मेष राशि के जातकों को आर्थिक तौर पर लाभ हो सकता है. इन लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में तरक्की करेंगे. ये भी पढ़ें - Unlucky Zodiac Signs: 31 अगस्त को बनेगा सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग, इन 4 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें
कर्क राशि
4 / 6कर्क राशि वालों को इस शुभ योग से फायदा हो सकता है. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. किसी बड़ी डील के होने से तगड़ा मुनाफा होगा. नौकरी में तरक्की करेंगे. आप लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है.
धनु राशि
5 / 6गुरु और शनि ग्रह के प्रभाव से धनु राशि के लोगों को फायदा हो सकता है. इन लोगों को करियर में सफलता मिलेगी. जीवन में चल रही मुसीबतों का अंत होगा. आप लोगों के घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा. ये भी पढ़ें - Lucky Zodiac Signs: ग्रहों की स्थिति से मकर, कुंभ समेत 5 राशियों के लिए लकी रहेगा अगस्त का आखिरी सप्ताह, करेंगे तरक्की
मकर राशि
6 / 6गुरु और शनि का नवपंचम योग बनना मकर राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. आप लोगों को करियर में तरक्की के योग बनेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा औरर अटके हुए काम पूरे होंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.