Shukra Gochar Rashifal: आज तुला राशि में शुक्र का प्रवेश, मेष समेत इन 5 राशियों की बढ़ सकती है कमाई
Shukra Gochar 2026 Rashifal: शुक्र ग्रह कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करने वाले हैं. शुक्र ग्रह आज 2 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर तुला राशि में एंट्री करेंगे.

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह को प्रेम, सुख-सुविधाओं, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. शुक्र ग्रह के प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिल सकता है. इन राशियों के वैवाहिक जीवन में सुख आएगा. इसके साथ ही आर्थिक तौर पर तरक्की करेंगे.
शुक्र गोचर राशिफल
2 / 7तुला राशि शुक्र ग्रह की राशि है. ऐसे में अपनी ही राशि में शुक्र के होने से राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. शुक्र के प्रभाव से मेष, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि को लाभ होगा.
मेष राशि
3 / 7शुक्र ग्रह के गोचर करने से मेष राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है. आप लोगों को कामों में अच्छा परिणाम मिलेगा. आप लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. धनलाभ के योग बनेंगे और छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.
मिथुन राशि
4 / 7मिथुन राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. शुक्र का गोचर मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. काम में सफलता मिल सकती है. ये भी पढ़ें - Unlucky Zodiac Signs: षडाष्टक योग बढ़ा सकता है इन 3 राशियां की मुश्किलें, करियर को लेकर रहना होगा सतर्क
सिंह राशि
5 / 7शुक्र का गोचर सिंह राशि के लोगों को शुभ परिणाम देगा. करियर और कामकाज के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आर्थिक तौर पर तरक्की करेंगे. नौकरी और कारोबार में अच्छे अवसर मिलेंगे.
तुला राशि
6 / 7शुक्र ग्रह तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे में आप लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. फालतू के खर्च से बचे रहेंगे. ये भी पढ़ें - Janmashtami 2026 Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा ग्रहों का संयोग, इन 5 राशियों की चमकने जा रही है किस्मत
धनु राशि
7 / 7शुक्र ग्रह के गोचर से धनु राशि के लोगों को लाभ हो सकता है. आपको काम में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और पैसा मिल सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.