Lucky Zodiac Signs: आज परमा एकादशी पर चंद्र ने किया गोचर, मीन समेत 5 राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता
Chandra Gochar 2026: आज सुबह परमा एकादशी के दिन चंद्र ग्रह ने राशि गोचर किया है, जिसका शुभ प्रभाव कई दिनों तक राशियों पर पड़ेगा. चलिए जानें इस गोचर के समय और उन 5 लकी राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर परमा एकादशी के पावन दिन हुए चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ रहा है.

देशभर में आज 11 जून 2026 को परमा एकदशी का व्रत रखा जा रहा है, जिस तिथि का ज्योतिष महत्व भी है. दरअसल, आज सुबह-सुबह चंद्र ग्रह का भी राशि गोचर हुआ है. आज 11 जून को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर चंद्र ग्रह ने मेष राशि में गोचर किया है. मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो कि चंद्र ग्रह के मित्र हैं. ऐसे में चंद्र ग्रह की ऊर्जा का बढ़ना स्वाभाविक है. चलिए जानें किन 5 राशियों के जातकों के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित परमा एकादशी पर चंद्र ग्रह का गोचर करना शुभ रहेगा.
मेष राशि (Aries)-
2 / 6गुस्से पर कंट्रोल करने से रिश्ते सुधरेंगे. साथ ही घर और बाहर, दोनों जगह आपकी बातों को अहमियत दी जाएगी. इसके अलावा कमाई अच्छी होगी. उम्मीद है इस बार गर्मियों के दिनों में बच्चों को आप किसी ठंडी जगह पर घुमाने के लिए लेकर जाएंगे.
कर्क राशि (Cancer)-
3 / 6किसी गुप्त शत्रु का चेहरा आपके सामने आएगा और आप किसी बड़ी मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे. इसके अलावा समाज में नाम होने के योग हैं. हालांकि, धन की कमी से तभी मुक्ति मिलेगी, जब आप कमाई बढ़ाने के लिए खुद मेहनत करेंगे.
सिंह राशि (Leo)-
4 / 6राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. साथ ही प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. यदि आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो ये समस्या दूर होगी. उम्मीद है कि आप इस बार खुद के घर में शिफ्ट हो जाएंगे. ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में ऑपरेशन कराना माना जाता है बेहद शुभ, जन्म तिथि से चुनें सही डेट
मकर राशि (Capricorn)-
5 / 6बौद्धिक कार्य सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा संपत्ति का सुख विवाहित जातकों को मिलेगा. अगर घर में आपके रिश्ते की बात चल रही है तो इस बार कहीं रिश्ता तय हो सकता है. ये भी पढ़ें- Rashi Predictions 2026: 24 जून से कर्क समेत इन 3 राशियों का करियर चमकेगा, शिव योग के प्रभाव से पूरे होंगे बड़े सपने
मीन राशि (Pisces)-
6 / 6व्यवहार में परिवर्तन आने से आपके बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं. खासकर, माता से संबंध गहरा होगा. इसके अलावा ऑफिस के काम में कामयाबी मिलेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही आप आएदिन स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले पाएंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)