Numerology: फोन नंबर में इन अंकों का कॉम्बिनेशन होता है खराब, संघर्ष, देरी, तनाव और बाधाओं का बनता है कारण
Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक, मोबाइल नंबर आपकी किस्मत पर असर डाल सकते हैं. न्यूमेरोलॉजी में कई ऐसे कॉम्बिनेशन बताए गए हैं जो फोन नंबर में होते हैं तो खतरनाक साबित हो सकते हैं.

इन नंबरों के कॉम्बिनेशन से होता है नकारात्मक प्रभाव
2 / 6फोन नंबर में कई ऐसे नंबर होते हैं जो करियर, पैसे और रिश्तों पर असर डालते हैं. 8 और 4 का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं होता है. 7 नंबर का रिपीट होना भी अच्छा नहीं होता है. इसके अलावा 2 और 8 का कॉम्बिनेशन अशुभ होता है. 9 नंबर का बार-बार आना अच्छा नहीं होता है.
8 और 4 का कॉम्बिनेशन
3 / 6अगर फोन नंबर में 8 और 4 नंबर एक साथ हो तो यह अशुभ होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, यह संघर्ष और परेशानियों का कारण बनता है. इन अंकों का कॉम्बिनेशन फोन नंबर में होने से काम में देरी होती है और आर्थिक परेशानी होती है.
2 और 8 का कॉम्बिनेशन
4 / 6फोन नंबर में 2 और 8 का कॉम्बिनेशन तनाव का कारण बनता है. इन नंबरों के कारण मूड में बदलाव होता है. इससे असुरक्षा महसूस होती है. यह नंबर का कॉम्बिनेशन मानसिक तौर पर परेशानी का कारण बनता है.
7 नंबर का रिपीट होना
5 / 6मोबाइल नंबर में 7 अंक बार-बार आ रहा है तो यह अशुभ होता है. 7 नंबर का रिपीट होना काम में बाधा और अकेलेपन का कारण बनता है. इसके कारण व्यक्ति को फैसले लेने में परेशानी होती है.
9 नंबर का बार-बार आना
6 / 6फोन नंबर में 9 अंक का रिपीट होना खतरनाक साबित हो सकता है. इसके कारण व्यक्ति को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है. इसका असर व्यक्ति की सोच पर पड़ता है. (All Photo Credit- Social Media And AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
.png)