Lucky Zodiac Signs: मंगल-बुध का दशांक योग बदलेगा मेष समेत 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सफलता का नया चैप्टर

Dashank Yog 2026: दशांक योग का 14 अगस्त 2026 को एक बार फिर निर्माण हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए अब जानें दशांक योग के बनने के कारण, समय और प्रभाव आदि के बारे में.

Lucky Zodiac Signs
1 / 6

दशांक योग को वेदिक ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ व लाभकारी योगों में से एक माना जाता है, जिसका वक्त-वक्त पर निर्माण होता है. पंचांग के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को बुध ग्रह और मंगल ग्रह एक-दूसरे से 36 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे दशांक बनेगा. इस बार दशांक योग से 5 राशियों को महालाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. साथ ही पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा. सेहत में भी आपको ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन इस दौरान एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-3 / 6

जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें नए साझेदारों का साथ मिलने से बड़ा लाभ होगा. साथ ही आप घर वालों के साथ पर्याप्त समय बिता पाएंगे. इसके अलावा बीमारियों से पीछा भी इस दौरान आपका छूट सकता है.

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-4 / 6

कार्यक्षेत्र में काम की स्थिति के सुधरने से आपको अपने लिए वक्त मिल पाएगा. साथ ही घर वालों से रिश्ता सुधरेगा. इसके अलावा आंखों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti 2026: सूर्य-शनि की नवपंचम दृष्टि से बदलेगा समय, वृषभ समेत 5 राशियां करेंगी कड़ा संघर्ष

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-5 / 6

आत्मविश्वास के मजबूत रहने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. साथ ही लोग आपको अहमियत ज्यादा देंगे. इसके अलावा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो लोग पिछले कुछ समय से भागदौड़ कर रहे हैं, उन्हें अब अपनी मेहनत का फल मिलेगा. ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 जुलाई तक वृषभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वक्री हुए बुध

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-6 / 6

व्यापार में एक बड़ी डील के होने से तगड़ा मुनाफा होगा. साथ ही शहर से बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा. प्रेम जीवन में भी इस दौरान ज्यादा तनाव नहीं रहेगा, बल्कि बिगड़े रिश्ते अपने आप सुधरने लगेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन