Chandra Gochar 2026: अरुण की सह-स्वामी यानी शनि की राशि कुंभ में चंद्र ने किया गोचर, मिथुन सहित 5 राशियों पर पड़ा अशुभ प्रभाव

Chandra Gochar 2026: चंद्र ग्रह को नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जो मुख्य रूप से व्यक्ति के सुख, मानसिक स्थिति, चंचलता, माता से रिश्ता, भावनाओं और स्वभाव आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. चलिए जानें बीते दिनों कुंभ राशि में हुए चंद्र गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले अशुभ प्रभाव के बारे में.

Chandra Gochar 2026
1 / 6

बीते दिनों चंद्र देव ने राशि गोचर किया है. इस बार उन्होंने कुंभ राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी शनि देव हैं. इसके अलावा अरुण ग्रह को भी कुंभ राशि का सह-स्वामी माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रह का ये गोचर 6 जून 2026 की शाम 7 बजकर 3 मिनट पर हुआ है. जहां कुछ राशियों के लिए चंद्र का ये गोचर कई मायनों में खास रहेगा, वहीं कई लोगों का तनाव भी बढ़ने वाला है. हालांकि, आज हम आपको लाभ कमाने वाली नहीं, बल्कि चंद्र के इस गोचर से अशुभ फल प्राप्त करने वाली 5 राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-2 / 6

जल्दबाजी में नौकरी बदलना ठीक नहीं रहेगा. नई जगह पर न सिर्फ आप ऑफिस पॉलिटिक्स का सामना करेंगे, बल्कि टारगेट भी अचीव नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति को स्थिर करने के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं होंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-3 / 6

सही समय पर टारगेट अचीव न करने के कारण बॉस की फटकार सुनने को मिलेगी. जीवनसाथी और बच्चों को पर्याप्त समय न देने के कारण वो आपसे नाराज हो सकते हैं. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में उम्मीद से ज्यादा गिरावट आ सकती है.

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-4 / 6

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका घर वालों और ससुराल के सदस्यों से झगड़ा हो सकता है. खराब आर्थिक स्थिति आपकी तनाव को इस दौरान और ज्यादा बढ़ा सकती है. इसके अलावा सीने में दर्द की समस्या उत्पन्न होगी. ये भी पढ़ें- Tripushkar Yog 2026: मेष समेत 5 राशियों को जून में मिलेगा मेहनत का फल, दो बार बनेगा ‘त्रिपुष्कर योग’

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-5 / 6

जिन लोगों को कमर में दर्द की समस्या है, उन्हें पेन से राहत नहीं मिलेगी. इसके अलावा पैसे भी इस दौरान अधिक खर्च होंगे. बता दें कि बिना सोचे-समझे किए गए निवेश कामकाजी लोगों के तनाव को बढ़ा सकते हैं. ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-6 / 6

ऑफिस का काम सही समय पर पूरा न करने के कारण बॉस की फटकार सुनने को मिल सकती है. घर में भी स्थिति इस दौरान ठीक नहीं रहेगी. आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन