Lucky Zodiac Signs: सुबह-सुबह चंद्र ने किया मंगल की राशि में गोचर, शुरू हुए वृषभ समेत इन 5 राशियों के अच्छे दिन
Chandra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह का खास महत्व है, जो अन्य ग्रहों की तुलना में एक महीने में सबसे ज्यादा बार गोचर करते हैं. हालांकि, जब भी चंद्र ग्रह का गोचर होता है तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. यहां पर आप आज 30 मई 2026 को हुए चंद्र गोचर के महत्व, समय और प्रभाव के बारे में जानेंगे.

आज 30 मई 2026 को मन-सुख के दाता ग्रह चंद्र का वृश्चिक राशि में गोचर हुआ है, जिसके स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं. चंद्र का आज गोचर सुबह-सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर हुआ है. अब 1 जून 2026 तक चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि में ही रहेंगे. हालांकि, इससे पहले चंद्र ग्रह की शुभ दृष्टि से 5 राशियों को विशेष लाभ होगा. खासकर, उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और आएदिन की टेंशन से छुटकारा मिलेगा. चलिए जानें इन 5 लकी राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं.
वृषभ राशि (Taurus)-
2 / 6जिन लोगों का खुद का घर नहीं है, उन्हें स्थान परिवर्तन करने से लाभ होगा. नए दोस्तों के मिलने से युवाओं का वक्त अच्छे से कटेगा. साथ ही बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव भी इस दौरान आपकी खुशियों के बीच नहीं आएंगे.
कर्क राशि (Cancer)-
3 / 6उन्नति के नए अवसर मिलने से कामकाजी लोग खुश व संतुष्ट रहेंगे. साथ ही उम्मीद से ज्यादा आर्थिक लाभ होने के योग हैं. इस दौरान आपकी लव लाइफ में भी स्थिति ठीक रहेगी. हालांकि, सेहत सही खानपान लेने से ही मस्त रहेगी. ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से
तुला राशि (Libra)-
4 / 6यदि आप किसी खास जगह पर पार्टनर के साथ घूमने जा रहे हैं तो वक्त अच्छा व्यतीत होगा. साथ ही नई खट्टी-मीठी यादें बनाने का मौका मिलेगा. आर्थिक परेशानी भी इस दौरान नहीं रहेगी, लेकिन खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
5 / 6विरोधियों के परास्त होने से कामकाजी लोगों को मानसिक शांति का अनुभव होगा. साथ ही अब वो अपने लक्ष्य पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे. इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं, लेकिन जल्दबाजी में निवेश करने से बचना होगा. ये भी पढ़ें- Jyeshtha Adhik Purnima Vrat 2026: ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और पारण का समय
मकर राशि (Capricorn)-
6 / 6जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए समय बढ़िया है क्योंकि वक्त से पहले टारगेट पूरा हो जाएगा. साथ ही अच्छा बोनस मिलेगा. बिजनेसमैन भी इस दौरान अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे. इसके अलावा घर का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)