कल 27 जून 2026 को देर रात 10 बजकर 10 मिनट पर चंद्र ग्रह का गोचर हुआ है. इस बार चंद्र ग्रह ने ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश किया है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. चंद्र के इस गोचर से उनकी ऊर्जा बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिसके कारण 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव भी अच्छा पड़ेगा. हालांकि, 12 में से 5 राशियों के लिए देर रात हुआ ये गोचर लाभकारी नहीं रहने वाला है. आइए जानें किन लोगों का तनाव चंद्र गोचर के अशुभ प्रभाव से बढ़ने वाला है.
मिथुन राशि (Gemini)-

2 / 6
कोई खास व्यक्ति आपका दिल दुखा सकता है. ऐसे में मानसिक तनाव रहेगा. यदि इस बारे में आप ज्यादा सोचेंगे तो आपकी सेहत भी खराब हो सकती है. इसके अलावा पैसों की कमी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है.
सिंह राशि (Leo)-

3 / 6
प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा. न आप अच्छे से सो पाएंगे और न ही किसी काम को पूरा करने में सफल होंगे. ऐसे में कार्यक्षेत्र में भी आपसे बड़ी गलती होने की उम्मीद है.
कुंभ राशि (Aquarius)-

6 / 6
मन के मुताबिक कोई जरूरी काम पूरा नहीं हो पाएगा, जिसकी वजह से आप दुखी रहेंगे. साथ ही जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं. इस दौरान आपको बाइक से चोट लगने की भी संभावना है, इसलिए सड़क पर चलते समय विशेष सावधान रहें. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)