Bada Mangal 2026: आज चौथे बड़े मंगल पर चंद्र ने किया गोचर, मेष-सिंह समेत हनुमान जी की प्रिय 5 राशियों को लाभ होना होगा शुरू
Bada Mangal 2026 Horoscope: चंद्र ग्रह ने आज 26 मई 2026, वार मंगलवार को हनुमान जी को समर्पित चौथे बड़े मंगल के दिन नक्षत्र गोचर किया है. इस गोचर से मुख्यतौर पर बजरंग बली की प्रिय 5 राशियों को लाभ होने के योग हैं. चलिए जानें चंद्र गोचर के समय और इससे लाभ कमाने वाली 5 राशियों के चौथे बड़े मंगल के राशिफल के बारे में.

आज 26 मई 2026 को ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल है, जो धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से खास है. हनुमान जी को समर्पित आज के दिन मन-सुख के कारक ग्रह चंद्रमा का भी गोचर हो रहा है. आज सुबह 4 बजकर 8 मिनट पर चंद्र ग्रह ने हस्त नक्षत्र में गोचर किया है, जिसका 5 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है. चलिए जानें हनुमान जी की कौन सी प्रिय 5 राशियों के लिए चौथे बड़े मंगल के दिन हुआ चंद्र गोचर शुभ रहेगा.
मेष राशि (Aries)-
2 / 6करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. साथ ही प्रभावशाली लोगों के साथ दोस्ती बढ़ेगी. यदि घर में आर्थिक समस्या चल रही है या किसी कारण से बहुत ज्यादा क्लेश हो रहा है तो समस्या का समाधान मिलेगा.
सिंह राशि (Leo)-
3 / 6आर्थिक स्थिति के संतुलन में रहने से आप रहेंगे. साथ ही जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे. यदि पिछले कुछ समय से घर वालों के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिला है तो अब आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय साझा करेंगे. ये भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल आज, इन 5 गलतियों को करने से बचें और जानें हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
4 / 6मांगलिक कार्य के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी. पैसों की कमी आज से आपकी खुशियों के बीच नहीं आएगी. उम्मीद है कि जल्द ही आप अपने नए घर में शिफ्ट होंगे. इसके अलावा आने वाला समय परिवार वालों के साथ अच्छा व्यतीत होगा.
मकर राशि (Capricorn)-
5 / 6जोखिम भरे कार्यों को टालना अच्छा रहेगा. आप किसी बड़ी मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे. पैसों की कमी का सामना इस दौरान आप नहीं करेंगे. यदि आप घर खरीदने का सोच रहे हैं तो जल्द कोई सही फैसला निकलेगा. ये भी पढ़ें- Lizard Walking on Ground: घर में फर्श पर छिपकली का रेंगना शुभ संकेत है या अशुभ? जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलने से आप किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच जाएंगे. यदि घर में कोई विवाह योग्य कन्या है तो उसका रिश्ता तय हो सकता है. इसके अलावा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होने से आप खुश रहेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)