
1 / 7
देश में मोबाइल यूजर्स की सबसे बड़ी चिंता रिचार्ज महंगे होना है. ऐसे में कुछ ऐसे प्लान भी हैं जो कम कीमत में लंबी वैधता देकर राहत देते हैं. भारत में जियो और एयरटेल के सबसे ज्यादा ग्राहक हैं, इसलिए यहां हम दोनों कंपनियों के 84 दिन की वैधता वाले सबसे किफायती प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं. इस लिस्ट में जियो के 3 और एयरटेल के 3 सस्ते 84-दिन वाले प्रीपेड प्लान शामिल हैं.

2 / 7
Jio का 448 रुपये वाला प्लान- जियो का यह सबसे सस्ता 84 दिन की वैधता वाला प्लान है. इसमें पूरे 84 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. साथ ही कुल 1000 SMS भी दिए जाते हैं. इस प्लान में डेटा शामिल नहीं है, इसलिए यह उन यूजर्स के लिए सही है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग चाहिए या कम खर्च में नंबर चालू रखना है.

3 / 7
Jio का 799 रुपये वाला प्लान- अगर आपको कॉलिंग के साथ रोजाना डेटा चाहिए, तो जियो का 799 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प है. इसमें हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है, यानी कुल 126GB डेटा. इसके साथ रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है. यूजर्स को JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है.

4 / 7
Jio का 859 रुपये वाला प्लान- थोड़ी ज्यादा कीमत पर जियो का 859 रुपये वाला प्लान ज्यादा डेटा ऑफर करता है. इसमें 84 दिनों तक रोज 2GB डेटा मिलता है, यानी कुल 168GB. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है. इस प्लान में JioHotstar का 3 महीने का फ्री एक्सेस और Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.

5 / 7
Airtel का 469 रुपये वाला प्लान- एयरटेल का सबसे सस्ता 84 दिन की वैधता वाला प्रीपेड प्लान 469 रुपये का है. इसमें 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. हालांकि इसमें कोई डेटा नहीं दिया जाता. यह प्लान उन लोगों के लिए सही है जिन्हें केवल कॉलिंग करनी है या नंबर एक्टिव रखना है.

6 / 7
Airtel का 548 रुपये वाला प्लान- अगर आप कॉलिंग के साथ थोड़ा डेटा भी चाहते हैं, तो एयरटेल का 548 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. इसमें कुल 7GB डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और सीमित SMS की सुविधा भी दी जाती है.

7 / 7
Airtel का 979 रुपये वाला प्लान- ज्यादा डेटा और लंबी वैधता चाहने वालों के लिए एयरटेल का 979 रुपये वाला प्लान मौजूद है. इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS मिलते हैं. इसके अलावा Sony LIV ऐप का एक्सेस और अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी इस प्लान में शामिल है.